{"_id":"5cfc8683bdec2206fc128333","slug":"fire-broke-out-in-six-shops-due-to-short-circuit-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, छह दुकानें जलकर खाक, करीब दो करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, छह दुकानें जलकर खाक, करीब दो करोड़ का नुकसान
Sun, 09 Jun 2019 10:08 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 09 Jun 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
मंधना में 6 दुकानों में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के मंधना क्षेत्र में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर छह दुकानों को जलाकर राख कर दिया। इस अग्निकांड में करीब डेढ़ से दो करोड़ रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।
सुबह करीब 5 बजे अचानक आग की लपटे देख मंधना चौराहे से गुजर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते हार्डवेयर, जनरल स्टोर, इलेक्ट्रॉनिक समेत 6 दुकानें आग की लपटों में घिर गईं।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे दुकानदारों ने मंधना पुलिस व फायर ब्रिग्रेड को सूचना दी। जानकारी मिलने के करीब डेढ़ घण्टे बाद शिवराजपुर की मिनी फायर गाड़ी मौके पर पहुंची। जिसे देखकर लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। लोग बड़ी गाड़ी बुलाने के लिए हल्ला करने लगे।

मौके पर पहुंचे बिठूर थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह के कई बार फोन करने के बाद करीब सात बजे फायर ब्रिगेड की पहली गाड़ी पहुंची। तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। इसके बाद करीब 8 दमकल की गाड़िया मौके पर पहुंची।
करीब साढ़े नौ बजे आग पर काबू पाया जा सका। आग से अन्नू मोटवानी और गुड्डन त्रिवेदी की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान, अशोक मोटवानी का जर्नरल स्टोर, मीठाराम की हार्डवेयर, हरिश्चंद्र दीक्षित की हार्डवेयर, देवा मोटवानी की बेक्री की दुकानें आग से जलकर खाक हो गईं।