{"_id":"6811265ce5c890fb4804ddfa","slug":"fire-broke-out-in-an-auto-parts-factory-operating-without-fire-noc-causing-loss-of-lakhs-kanpur-news-c-220-1-akb1007-125779-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बिना फायर एनओसी के चल रही ऑटो पार्टस फैक्टरी में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बिना फायर एनओसी के चल रही ऑटो पार्टस फैक्टरी में लगी आग, लाखों का नुकसान
Wed, 30 Apr 2025 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
फोटो। फैक्टरी प्लांट से उठती आग की लपटों पर पानी की बौछार करते दमकल कर्मी। संवाद फैक्टरी प्लांट
- फोटो : संवाद
रनियां (कानपुर देहात)। औद्योगिक क्षेत्र रनियां के रायपुर स्थित ऑटो पार्ट (थ्री व्हीलर) बनाने वाली फैक्टरी के रंगाई प्लांट में मंगलवार सुबह मोटर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने दो वाहनों से पानी की बौछार कर कर डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से करीब छह लाख का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। वहीं जांच में फैक्टरी बिना फायर एनओसी के चलती मिली। साथ ही आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं पाए गए।
कानपुर के गोविंद नगर निवासी सुरेश पुरी की रायपुर के पास ऑटो पार्ट्स की फैक्टरी है। इसमें ऑटो के पार्ट्स बनाने के बाद उनमें रंगाई पुताई का काम होता है। फैक्टरी एक शिफ्ट में संचालित हो रही है, जिसमें करीब 90 मजदूर काम करते हैं। मंगलवार सुबह नौ बजे के करीब फैक्टरी पेंटिंग (रंगाई) प्लांट में 32 मजदूर काम करने के लिए पहुंचे थे।
सभी उपकरणों की सेटिंग करने के बाद 10 बजे के करीब जैसे ही कर्मियों ने पार्ट्स में रंगाई करने के लिए मोटर चालू की तभी उसमें शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे निकली चिंगारी से आग लग गई। फैक्टरी कर्मी कुछ समझ पाते आग पास रखे पेंट के डिब्बों तक पहुंच गई और तेजी से फैलते हुए पूरे प्लांट को अपनी चपेट में ले लिया। कर्मचारियों ने प्लांट से भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, धुआं व लपटें उठती देख अन्य कर्मियों में अफरा तफरी का माहौल हो गया। फैक्टरी के अंदर तेजी से आग बढ़ने पर फैक्टरी प्रबंधन ने पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
आग लगने की जानकारी पर रनियां थानाध्यक्ष मुकेश सोलंकी टीम के साथ पहुंचे। कुछ देर बाद ही अग्निशमन अधिकारी दो वाहनों को लेकर पहुंचे। वहीं फैक्टरी में आग लगे होने की जानकारी पर एसपी अरविंद मिश्रा, सीओ प्रिया सिंह भी आ गए। इधर दमकल कर्मियों ने आग पर पानी की बौछार कर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्टरी मालिक सुरेश पूरी ने बताया कि मोटर से चिंगारी उठने से आग लगी है। करीब 5 से 6 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम थे। फिर भी आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन करने पर ही स्पष्ट होगा।
................
वर्जन..
रायपुर स्थित फैक्टरी में आग बुझाने के इंतजाम नहीं मिले। हाइडेंट, भूमिगत व ओवरहेड टैंक, वाटर पंप भी नहीं पाया गया। फैक्टरी संचालक को पूर्व में नोटिस दिया गया है। मगर अग्नि सुरक्षा के इंतजाम नहीं कराए गए। इधर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। फैक्टरी में अग्निसुरक्षा के इंतजाम न होने की रिपोर्ट एसपी को दी जाएगी। उनके निर्देशानुसार आगे कार्यवाही होगी। - सुरेंद्र सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
.................
घटनाक्रम-
10: 05 बजे पर आग लगी।
10:15 पर रनियां पुलिस पहुंची।
10:30 पर दो दमकल पहुंची।
11:00 बजे सीओ प्रिया सिंह पहुंची
11:30 पर दमकल कर्मियों ने आग बुझाई
11: 35 पर एसपी अरविंद मिश्रा पहुंचे
11: 40 पर एसडीएम अकबरपुर भी पहुंचे
.................
दहशत में रहे फैक्टरी के कर्मी
जिस समय फैक्टरी में आग लगी उस समय 32 मजदूर प्लांट के पास थे। सभी ने आग लगते ही भाग कर जान बचाई। वहीं कुछ कर्मचारी आग बुझाने का जतन करते रहे। वहीं कुछ कर्मचारी लपटें व धुआं उठता देख दहशत में नजर आए। वहीं कुछ कर्मचारी फैक्टरी के बाहर आ गए।
..............
पास की फैक्टरी से लिया दो गाड़ी पानी
रनियां। माती फायर स्टेशन से दो दमकल मौके पर आग बुझाने पहुंची थीं। आग बुझाते समय गाड़ी का पानी खत्म हो गया। इस दमकल कर्मियों ने बगल की एक फैक्टरी से दोनों गाड़ियों में पानी भरवाया। वहीं मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र सिंह एक गाड़ी भोगनीपुर और दो कानपुर से मंगवा लीं। मगर आग बुझ जाने पर मंगवाई गाड़ियों को वापस भेज दिया गया।
................
आग से मर गए कई कबूतर
रनियां। जिस प्लांट में आग लगी थी, उसमें कबूतर थे। आग की लपटों की चपेट में आने से कई कबूतर झुलस गए। साथ ही आठ कबूतरों की मौत हो गई। आग बुझाते समय फायर मैन आनंद कुमार की नजर कबूतरों पर पड़ी तो सबसे पहले कुछ को बाहर निकाला गया।
....................रनियां की फैक्टरियों में एनओसी जांचने के निर्देश
रनियां। रायपुर स्थित ऑटो पार्ट्स बनाने वाली फैक्टरी में आगजनी की जानकारी पर पहुंचे एसपी अरविंद मिश्रा ने वहां की स्थित देखी। फैक्टरी में एनओसी न होने की जानकारी पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र सिंह पर नाराजगी जताई। इसके बाद एसपी ने रनियां इंस्पेक्टर मुकेश कुमार से फैक्ट्रियों में जांच करके फायर एनओसी की सूचना प्रेषित करने के निर्देश दिए है। एसपी ने बताया कि फैक्टरी थ्रीव्हीलर बनाती है। आग की तीव्रता ज्यादा थी, इसकी जानकारी पर मौके पर पहुंचा। जो भी मानक है, इन सब की रिपोर्ट मांगी है। शार्ट सर्किट से आग लगी है, कुछ खामियां मिली है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
................
लापरवाही: गद्दा फैक्टरी में लगी आग से नहीं लिया सबक
रनियां। रनियां औद्योगिक क्षेत्र में कई फैक्टरी मानकों की अनदेखी कर संचालित हो रही है। पिछले वर्ष सितंबर माह में गद्दा फैक्टरी में लगी आग से सबक नहीं लिया गया। मंगलवार को ऑटो पार्ट्स फैक्टरी में लगी आग के बाद कई खामियां निकल सामने आईं। अब अधिकारी जांच कर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
खानचंदपुर मटियामऊ मार्ग पर फोम के गद्दा बनाने वाली फैक्टरी में 21 सितंबर को आग लग गई थी। फैक्टरी में काम कर रहे छह मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। पुलिस व अधिकारियों की जांच में फैक्टरी में फायर एनओसी नहीं पाई गई थी। इसके बाद फैक्टरी कुछ दिन के लिए बंद कर दी गई। इस मामले में भी अग्निशमन विभाग की लापरवाही सामने आई थी। हालांकि विभाग ने अपना बचाव करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब रनियां के ऑटो पार्ट्स फैक्टरी में भी लापरवाही सामने आई है। हालांकि अधिकारी बिना मानक पूरे किए फैक्टरियों को लगातार नोटिस भेज कर कार्रवाई किए जाने की बात कह रहे हैं। सीएफओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जिन फैक्टरियों में आग से बचाव के इंतजाम नहीं हैं, या फिर एनओसी नहीं है, उन्हें नोटिस दी जा चुकी है। अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी।