फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   fire broke out in a crude house, death of an innocent

चित्रकूट: कच्चे घर में लगी आग, मासूम की मौत, बच्चे को ठंड से बचाने के लिए चारपाई के नीचे रखी थी अंगीठी

Sat, 16 Jan 2021 06:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 16 Jan 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
fire broke out in a crude house, death of an innocent
सांकेतिक तस्वीर
चित्रकूट जिले में पहाड़ी थाना अंतर्गत कादरगंज के गइदापुरवा गांव में बच्चे को ठंड से बचाने के लिए उसकी चारपाई के नीचे रखी अंगीठी से कच्चे घर में आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से एक तीन माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड के जवानों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया, तब तक घर की गृहस्थी जलकर राख हो गई। पीड़ित ने अग्निकांड में करीब छह लाख के नुकसान का अनुमान जताया है। पहाड़ी थाना क्षेत्र के कादरगंज के गइदापुरवा गांव निवासी शिवशंकर के कच्चे घर में शनिवार सुबह करीब नौ बजे चारपाई के नीचे रखी अंगीठी से आग लग गई।
विज्ञापन


घटना के समय घर के लोग बाहर बैठे थे और तीन माह का मासूम बच्चा नितिन पुत्र शिवपूजन घर के अंदर चारपाई पर सो रहा था। आग देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीण किसी तरह सीढ़ियों के सहारे घर के अंदर गए और मासूम बच्चे को बाहर लाए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस फायर ब्रिगेड़ के साथ मौके पर पहुंची और आग को काबू में किया। मासूम बच्चे के बाबा शिवशंकर ने बताया कि बच्चे को ठंड से बचाने के लिए अंगीठी में आग जलाकर चारपाई के नीचे रख दी थी। बच्चे की मां गीता देवी सहित परिवार के अन्य सदस्य घर के बाहर काम कर रहे थे, तभी आग लग गई।

आग में तीन लाख से अधिक के जेवर सहित अनाज व घर की गृहस्थी जल गई। पीड़ित ने कुल छह लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया है। बताया कि उसका बेटा शिवपूजन सूरत में रहकर मजदूरी करता है। उसके तीन बेटों और चार बेटियों में नितिन सबसे छोटा था।


आग से पड़ोसी मंगू पुत्र रामरतन व दीनदयाल पुत्र रामअवतार के घर में भी आंशिक नुकसान हुआ है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव और थानाध्यक्ष अवधेश मिश्रा ने पीड़ित परिजनों से मिलकर उन्हें आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed