फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fire breaks out in a compartment of a passenger train

फर्रुखाबाद: पैसेंजर ट्रेन के एक डिब्बे में लगी आग, लपटें देख मची भगदड़, तीन घंटे बाद पाया गया काबू

Mon, 27 Dec 2021 12:51 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 27 Dec 2021 12:51 AM IST
सार

कासगंज से रविवार देर रात करीब तीन बजे फर्रुखाबाद आ रही पैसेंजर ट्रेन में फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन से चार किलोमीटर पहले हथियापुर गांव के पास कासगंज-फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई।

विज्ञापन
Fire breaks out in a compartment of a passenger train
पैसेंजर ट्रेन के एक डिब्बे में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के कासगंज से पैसेंजर ट्रेन के एक डिब्बे में रविवार रात करीब 11:45 बजे हरसिंहपुर गोवा हॉल्ट से निकलते ही आग लग गई। गार्ड को जानकारी होने पर ट्रेन को हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास रोक दिया गया। ट्रेन के इंजन से पीछे तीसरे डिब्बे को आनन-फानन अलग किया गया है। आग देख उसमें बैठे यात्री कूदने लगे। कुछ यात्रियों के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन


आरपीएफ इस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। रात 1.42 बजे ट्रेन दो डिब्बे लेकर ट्रेन फर्रुखाबाद स्टेशन की ओर रवाना हो गई। उसी समय कासगंज से आई रिलीफ ट्रेन पीछे के 9 डिब्बो को लेकर कासगंज की ओर रवाना हो गई। दुर्घटना स्थल पर जली हालत में खड़े डिब्बे को पौने 3 बजे फर्रुखाबाद स्टेशन से पहुंचा इंजन ले गया। जले डिब्बे को यार्ड में खड़ा कर दिया गया है। इसके बाद लाइन क्लियर कर दी गई। डिब्बे में आग लगने के कारणों की जांच करने इज्जतनगर से दोपहर में रेल अधिकारियों की टीम पहुंचेगी।
विज्ञापन


कासगंज से रविवार देर रात करीब तीन बजे फर्रुखाबाद आ रही पैसेंजर ट्रेन में फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन से चार किलोमीटर पहले हथियापुर गांव के पास कासगंज-फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई। यात्रियों के शोर मचाने पर लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाकर गांव के पास क्रासिंग से पहले ही ट्रेन रोकी। आग आगे न बढ़े इसके लिए लोको पायलट ने ग्रामीणों और यात्रियों की मदद से लपटों से घिरी बोगी को अलग कराया और कंट्रोल रूम को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दमकल की दो गाड़ियों ने पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। एसपी अशोक कुमार मीणा के मुताबिक कोई हताहत नहीं हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दूसरी बोगियों से कुछ यात्री कूदे थे। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ट्रेन में सवार यात्री ने बताया कि ट्रेन काफी देरी से चल रही थी। शमसाबाद से निकलने के बाद ट्रेन की बोगियों में धुआं आना शुरू हो गया था।


पहले तो कुछ समझ में न आने से नजरंदाज करते रहे। जब सांस लेने में परेशानी होने लगी तो खिड़की और दरवाजे खोलकर देखा। इंजन के पीछे तीसरी बोगी से आग की लपटें निकल रही थीं। इस पर सवारियों ने शोर मचाना शुरू किया। इधर बर्निंग ट्रेन बनकर ट्रैक पर दौड़ रही ट्रेन देख लिए ग्रामीण भी निकल आए। लोको पायलट ने भीड़ दौड़ती देखकर गाड़ी रोकी तो उन्हें आग की लपटें नजर आईं। जिस पर उन्होंने ट्रेन रोकने के बाद ग्रामीणों की मदद से फर्रुखाबाद की ओर इंजन और दो बोगियों को काटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed