{"_id":"5fda62498ebc3e3c4c2fd4c8","slug":"fire-akbarpur-news-knp600342180","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, नगदी व गृहस्थी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, नगदी व गृहस्थी जली
विज्ञापन
कानपुर देहात/मुंगीसापुर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के सरियापुर में एक घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे पचास हजार नगदी, टीवी, बिस्तर व फर्नीचर जल गया। वहीं, मुंगीसापुर कस्बे में संदिग्ध हालात में आग लगने से सब्जी की दुकान जल गई।
कस्बे के सरियापुर गांव निवासी हरदयाल पाठक किसान है। वह मंगलवार की रात हरदयाल नलकूप पर बने कमरे में लेटे थे। घर के प्रथम तल पर पत्नी निर्मला व बेटा आलोक सोए थे। देररात शार्ट सर्किट से घर के नीचे स्थित कमरे में आग लग गई। नींद खुलने पर आलोक ने शोर मचाया। मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। मकान की बिजली काटने के बाद आलोक ने मोहल्ले के लोगों की मदद से आग काबू की। हरदयाल ने बताया कि आग से कमरे में रखे पचास हजार रुपये व गृहस्थी का सामान जल गया। लगभग एक लाख रुपये के नुकसान की बात कही। तहसीलदार संजय कुमार ने बताया कि लेखपाल से क्षति का आकलन कर रिपोर्ट मांगी गई है। जांच कराकर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, मुंगीसापुर कस्बा निवासी विश्वनाथ दिवाकर हाईवे की सर्विस लेन के किनारे किराये की जमीन पर टट्टर लगाकर सब्जी बेचता है। मंगलवार शाम को वह दुकान बंद कर घर चला गया था। देर रात संदिग्ध हालात में टट्टरों में आग लग गई। दमकल जवानों ने आग बुझाई। इससे पहले टट्टर व दुकान में रखी सब्जियां जल गई। जिससे करीब पचास हजार रुपये नुकसान का अनुमान है। लेखपाल सर्वेश ने नुकसान का आकलन कर तहसील में रिपोर्ट दी है। तहसीलदार लाल सिंह ने बताया कि नियमानुसार आर्थिक मदद दी जाएगी।