फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   FIR registered against two people including SSO in the case of lineman's death

Kanpur News: लाइनमैन की मौत के मामले में एसएसओ समेत दो पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 17 May 2026 01:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 17 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against two people including SSO in the case of lineman's death
राजपुर। ऊमरपुर गांव में हाईटेंशन लाइन में 14 मई को फाल्ट जोड़ने के दौरान संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई थी। मामले में जेई ने सब स्टेशन में तैनात एसएसओ समेत दो कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सिकंदरा विद्युत उपकेंद्र के जेई अभिषेक साहू ने शुक्रवार को सिकंदरा थाना में पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 14 मई की सुबह 11 बजे जफरापुर उपकेंद्र में तैनात महेशपुर निवासी संविदा लाइनमैन महेंद्र सिंह (30) ऊमरपुर गांव में एलटी लाइन पर तार जोड़ने पोल पर चढे थे। इस दौरान बिजली की आपूर्ति चालू होने पर करंट लगने से लाइनमैन की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

जांच में पाया गया कि जफरापुर उपकेंद्र में तैनात एसएसओ संतोष कुमार की मौजूदगी में नियम विरुद्ध संविदाकर्मी आशीष की ओर से मशीनों का संचालन और मोबाइल काॅल के जरिये लाइनमैन को शट डाउन देने की बात सामने आई है। नियमानुसार शट-डाउन देना, मशीनों के संचालक की जिम्मेदारी एसएसओ की होती है। मौके पर की गई छानबीन और मोबाइल में मौजूद लाइनमैन महेंद्र सिंह की काॅल रिकार्डिंग से स्पष्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मामले में पुखरायां एक्सियन आलोक प्रकाश ने दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर रिपोर्ट तलब की है। जांच कमेटी में एसडीओ पुखरायां योगेंद्र सिंह व अकबरपुर एसडीओ आरपी सिंह शामिल किए गए हैं। सिकंदरा थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में जेई की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed