{"_id":"6a11a0c4083b4f543506401e","slug":"fir-registered-against-three-individuals-including-wife-and-her-lover-in-connection-with-youth-s-suicide-2026-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आपत्तिजनक हालत में पत्नी को देखा, धमकियां मिलीं... फिर युवक ने उठा लिया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आपत्तिजनक हालत में पत्नी को देखा, धमकियां मिलीं... फिर युवक ने उठा लिया खौफनाक कदम
Sat, 23 May 2026 07:06 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 23 May 2026 07:06 PM IST
सार
Hardoi News: युवक के खुदकुशी करने के मामले में पत्नी और उसके प्रेमी समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
मझिला थाना क्षेत्र के झबरापुर गांव में युवक के बीते 29 अप्रैल को खुदकुशी करने के मामले में नया मोड़ आया है। घटना से 24 घंटे पहले मृतक ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा था। इसके बाद प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर युवक को धमकाया था। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी समेत तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की।
झबरापुर निवासी राम किशोर ने पुलिस में शिकायत की। बताया कि उनके पुत्र शिवरतन की शादी 15 साल पहले लखीमपुर के मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के सेमराघाट निवासी नन्हीं के साथ हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं। बताया कि पिछले तीन साल से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि बीते 28 अप्रैल की रात शिवरतन ने पत्नी नन्हीं को प्रदीप नाम के युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।

Trending Videos
दावा है कि पत्नी के प्रेमी प्रदीप ने अपने साथी पंचम के साथ मिलकर शिवरतन को धमकाया। कहीं भी प्रेम प्रसंग की बात बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद 29 अप्रैल को नन्हीं घर से चली गई। पत्नी नन्हीं, प्रेमी प्रदीप और उसके सहयोगी पंचम की प्रताड़ना से तंग आकर शिवरतन ने 29 अप्रैल को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि पत्नी सहित तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।