सोशल मीडिया पर भड़काऊ मैसेज वायरल करने पर कथित पत्रकार पर हुई एफआईआर, जानें क्या है पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्पेक्टर राममूर्ति यादव ने बताया कि शुक्रवार को एक व्हाट्सएप पर मैसेज वायरल किया गया। इसमें दो समुदायों को आपस में भड़काने जैसे बातें लिखी थीं। शिकायत पर पुलिस को दो लोगों ने फोन कर जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत कर्ताओं के नाम गोपनीय रखे हैं।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर ने जांच की तो पता चला कि इलाकाई निवासी निखिल शुक्ला ने मैसेज वायरल किया है। वह खुद को पत्रकार बताता है, और किसी स्थानीय चैनल में काम करता है। इस पर उन्होंने निखिल के खिलाफ उपद्रव कराने की कोशिश व आईटी एक्ट में एफआईआर दर्ज की।