फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   FIR lodged against miscreants who created ruckus at exhibition

Kanpur News: प्रदर्शनी में बवाल करने वाले उपद्रवियों पर दर्ज हुई प्राथमिकी

Thu, 21 May 2026 01:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 21 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against miscreants who created ruckus at exhibition
रूरा। नगर के बजरंग मोहल्ले में लगी पंडित दीन दयाल मेला प्रदर्शनी में मंगलवार की रात ग्राहक व दुकानदार में कहासुनी के बाद ईंट-पत्थर चल गए थे। घटना के बाद उपद्रवियों ने रात दो बजे के करीब दोबारा आकर प्रदर्शनी में लगे आसमानी झूले के पास जमा कूड़े में आग लगा दी थी। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर उपद्रवियों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

मेला संचालक दीपक कुमार ने बुधवार को रूरा थाना में पुलिस को तहरीर दी। बताया कि कुछ लोगों का मेले में एक दुकानदार से लेनदेन को लेकर विवाद हो रहा था। इसी बीच कुछ लोगों ने उपद्रव करते हुए पथराव कर दिया। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मेला मालिक की शिकायत पर रवि पाल निवासी गैजूमऊ, सत्यम निवासी हीरानगर व सत्यम उर्फ राजाराम निवासी हसनापुर समेत कुछ अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार की रात 10 बजे के करीब प्रदर्शनी में लगी सॉफ्टी आइसक्रीम की दुकान पर दुकानदार से बाइक सवार ग्राहकों के बीच लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद कुछ युवकों ने प्रदर्शनी में पहुंच कर ईंट, पत्थर चलाकर अफरा तफरी का माहौल बना दिया। पुलिस के पहुंचने पर उपद्रवी भाग निकले थे। इधर देर रात प्रदर्शनी में लगे झूले के पास किसी ने आग लगा दी थी। इससे भी दुकानदारों में दहशत का माहौल बन गया। किसी तरह से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed