{"_id":"5c951c1ebdec22140127789f","slug":"fir-lodge-9-people-with-mlc-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी सहित नौ पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट, पतंग की दुकान पर भीड़ देख टोकने पर हुआ विवाद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी सहित नौ पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट, पतंग की दुकान पर भीड़ देख टोकने पर हुआ विवाद
Fri, 22 Mar 2019 11:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला चौक में एमएलसी संजय मिश्रा का कुछ लोगों से विवाद हो गया। मामले में एक पक्ष ने एमएलसी और उनके पुत्रों समेत नौ लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि एमएलसी की तहरीर पर दो नामजद समेत 15 लोगों के विरुद्ध लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मूल रूप से शाहाबाद के बरुआबाजार निवासी संजय मिश्रा शाहजहांपुर के थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के दनियापुर में रहते हैं। वह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य हैं। बुधवार शाम वह होली मनाने परिवार के साथ बरुआबाजार आए थे। देर रात वह मोहल्ला चौक में रहने वाले अपने गुरु के घर गए थे।

उनके घर के बाहर सुमेर की पतंग की दुकान पर लगी भीड़ को लेकर एमएलसी ने विरोध जताया तो विवाद हो गया। वहीं रहने वाले सुमत अग्रवाल ने बीच बचाव का प्रयास किया तो एमएलसी का उनसे भी विवाद हो गया। मौके पर भीड़ लग गई तो जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस एमएलसी संजय मिश्रा को साथ ले गई और सीएचसी में उनका मेडिकल कराया।
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र ओझा ने बताया कि सुमत अग्रवाल की तहरीर पर संजय मिश्र, उनके पुत्र दीपक मिश्रा, प्रकाश मिश्रा, गनर व पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं एमएलसी ने सुमेर, सुमत अग्रवाल को नामजद कर 15 लोगों के विरुद्ध लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मेडिकल में एमएलसी के नशे में होने की पुष्टि हुई है।