फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   FIR against the then Kuria Chowki Incharge for negligence in investigation, reached High Court

Kanpur News: विवेचना में लापरवाही बरतने पर तत्कालीन कुरिया चौकी इंचार्ज पर एफआईआर, पहुंचा हाईकोर्ट

Sat, 06 Sep 2025 02:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
FIR against the then Kuria Chowki Incharge for negligence in investigation, reached High Court
कानपुर। सेनपश्चिम पारा थाने की कुरिया चौकी के तत्कालीन चौकी इंचार्ज प्रमोद पटेल के खिलाफ गुरुवार को एफआईआर दर्ज की गई है। उस पर कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने, पुलिस के उच्चाधिकारियों को धोखे में रखने और विवेचना के दौरान की गई लापरवाही का गंभीर आरोप लगा था। थाने में सुनवाई न होने का पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि एफआईआर के खिलाफ दरोगा हाईकोर्ट पहुंच गया है।
विज्ञापन



सेनपश्चिम पारा के कठोंगर के खरगपुर निवासी रामसेवक ने दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया कि पड़ोसी श्याम सिंह और उसके बेटों अमित, अनुज, जितेंद्र, कपिल, अंकित व पुन्नीलाल ने अज्ञात लोगों के साथ मिलकर 22 नवंबर 2024 को उनकी पत्नी रामदेई, बहू संजू, बेटे मुकेश व विनोद के साथ मारपीट की थी। घटना में मुकेश के सिर पर कुल्हाड़ी लगने से गंभीर चोट आई थी। विनोद का फरसा लगने से अंगूठा कट गया था। सेन पश्चिम पारा थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट कराई थी। मुकेश को उर्सला के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इस मामले की विवेचना चौकी इंचार्ज प्रमोद पटेल कर रहे थे।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि 10 दिन तक प्रमोद पटेल ने किसी तरह के कोई बयान दर्ज नहीं किए न ही घटनास्थल का मुआयना कर नक्शा बनाया। नामजद रिपोर्ट होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई तो पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। एक पत्र रजिस्टर्ड डाक से भी भेजा गया इसके बाद भी प्रमोद पटेल ने बयान दर्ज नहीं किए। घटना में आरोपियों के इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी भी नहीं की। न्यायालय से मुकदमे की प्रगति रिपोर्ट मांगने पर वह भी नहीं दी जिसपर न्यायालय ने केस डायरी के साथ मौजूद होने को कहा। लेकिन दरोगा हाजिर नहीं हुए। आरोप है कि विवेचक दरोगा ने हत्या के प्रयास की धारा हटाने के साथ ही नामजद तीन आरोपियों अंकित, पुन्नीलाल और जितेंद्र के नाम भी हटा दिए। शपथपत्रों में दर्ज बयानों को दरकिनार कर आरोपियों की ओर से किए गए कुल्हाड़ी के हमले को डंडा दिखा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेन पश्चिम इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर तत्कालीन चौकी इंचार्ज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एफआईआर में अपील की है। सोमवार को उसकी डेट लगी है। मुकदमे की विवेचना जारी है अभी चार्जशीट नहीं दाखिल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed