{"_id":"685da7ee7c6272ac670b1dc1","slug":"fir-against-40-unknown-people-for-blocking-vip-road-kanpur-news-c-362-1-ka11011-126175-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: वीआईपी रोड पर जाम लगाने में 40 अज्ञात पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: वीआईपी रोड पर जाम लगाने में 40 अज्ञात पर एफआईआर
विज्ञापन
कानपुर। आर्यनगर में मजदूर की मौत पर मुआवजे की मांग को लेकर वीआईपी रोड पर हंगामा करने के मामले में कोहना पुलिस ने 40 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के अनुसार कुछ लोगों के उकसाने पर सड़क पर शव रखकर हंगामा किया गया था। जाम लगाने वालों की पुलिस सीसीटीवी कैमरों से पहचान कर रही है।
कोहना थाने में तैनात दरोगा गोरेलाल ने बताया कि जाम लगाने के कारण काफी लंबा जाम लग गया। इससे वहां से निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। बता दें, स्वरूपनगर निवासी अनिल गुप्ता की मंगलवार को आर्यनगर स्थित पुरानी बिल्डिंग तोड़े जाने के दौरान एक पिलर गिरने से पुराना कानपुर रानी का बगीचा निवासी मजदूर नीरज कुमार (38) की मौत हो गई थी। पुलिस ने मकान मालिक व ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
नीरज के पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया था लेकिन परिजनों ने वीआईपी रोड जाम कर दी। एक घंटे तक परिजन बच्चों के नाम 25-25 लाख मुआवजे की मांग करते रहे।