फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Final Trials for Cricket Hostels Begin Today; Skills to be Assessed

Kanpur News: क्रिकेट छात्रावासों के लिए फाइनल ट्रायल आज से, परखी जाएगी क्षमता

Mon, 27 Apr 2026 02:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Final Trials for Cricket Hostels Begin Today; Skills to be Assessed
कानपुर। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय की ओर से सत्र 2026-27 के लिए प्रदेश के आवासीय क्रिकेट छात्रावासों के फाइनल ट्रायल 27 और 28 अप्रैल को होंगे। दो दिन चलने वाली इस प्रक्रिया में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को परखा जाएगा। चयनित खिलाड़ी छात्रावास में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे और भविष्य में प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी दावेदारी मजबूत करेंगे।
विज्ञापन



इससे पहले रविवार को केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के तहत अभ्यास मैचों का आयोजन किया गया। लगभग 80 खिलाड़ियों को दो टीमों में विभाजित कर पिछले एक सप्ताह से लगातार मुकाबले कराए जा रहे हैं जिससे उनकी फिटनेस और तकनीक प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जा सके। कोच अमित पाल ने बताया कि लगातार अभ्यास मैच से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा है और वे फाइनल ट्रायल के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन



फाइनल ट्रायल में उप्र रणजी टीम के पूर्व कप्तान व कोच ज्ञानेंद्र पांडेय, आजमगढ़ के सिराजुद्दीन, देवरिया के अनुराग श्रीवास्तव और मुरादाबाद के सुनील खिलाड़ियों के खेल का बारीकी से आकलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कानपुर मंडल से यह खिलाड़ी होंगे शामिल

मंडल के चयनित खिलाड़ियों में कानपुर नगर से अनमोल श्रीवास्तव, दक्ष राज प्रजापति, दिनेश निषाद, औरैया से नितिन कुमार और इटावा से ऋषि, मो. दानिश, मिलिंद, अदव सिंह भदौरिया, गणेश कुमार, शोभित कुमार और पीयूष पाल शामिल हैं। ये खिलाड़ी प्रदेश के आवासीय छात्रावासों के फाइनल ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed