फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Files of departments were sold as scrap for liquor, officers had no clue, Engaged in investigation, know the m

यूपी: शराब के लिए कबाड़ में बेच डालीं विभागों की फाइलें, अफसरों को नहीं लगी भनक...जांच में जुटे, जानें मामला

Sat, 23 Sep 2023 10:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 23 Sep 2023 10:43 AM IST
सार

Kanpur News: सफाईकर्मी मोहन ने जिन फाइलों पर हाथ साफ किया वे यूपी नेडा, समाज कल्याण विभाग, उद्यान विभाग सहित अन्य विभागों से जुड़ी हैं। समाज कल्याण विभाग से गायब हुईं फाइलों में सबसे ज्यादा वृद्धावस्था पेंशन, इसके अलावा पारिवारिक लाभ से जुड़े आवेदन पत्रों की फाइलें शामिल हैं।

विज्ञापन
Files of departments were sold as scrap for liquor, officers had no clue, Engaged in investigation, know the m
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में फरियादियों की लंबी कतारें, बेतरतीब फाइलों का ढेर, कल आना देखते हैं। विकास भवन में यह दृश्य आए दिन देखा जा सकता है, लेकिन शुक्रवार को जो कुछ हुआ...वह चौंकाने वाला रहा। दरअसल, यहां के कई विभागों की फाइलें अचानक से गायब हो गईं।

विज्ञापन

फाइलों के गायब होने का खुलासा तब हुआ, जब एक सफाईकर्मी ऐसी ही कुछ फाइलों को एक बोरी में भर रहा था। एक कर्मचारी की नजर पड़ी तो सवाल-जवाब किए। उसने बताया कि वह कई दिनों से फाइलें ले जाकर बेच रहा है। इनसे मिले पैसों से शराब पीता है।
विज्ञापन

सफाईकर्मी मोहन ने जिन फाइलों पर हाथ साफ किया वे यूपी नेडा, समाज कल्याण विभाग, उद्यान विभाग सहित अन्य विभागों से जुड़ी हैं। समाज कल्याण विभाग से गायब हुईं फाइलों में सबसे ज्यादा वृद्धावस्था पेंशन, इसके अलावा पारिवारिक लाभ से जुड़े आवेदन पत्रों की फाइलें शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कबाड़ी के यहां सिर्फ दो फाइलें ही मिलीं
ये ऐसे लोगों के आवेदन थे, जो अक्सर 30 से 40 किमी दूर से विकास भवन पेंशन लगवाने के लिए आते थे। इस बीच सफाईकर्मी ने जिस कबाड़ी के यहां फाइलों को बेचने की बात बताई, विभागीय अधिकारियों ने उस कबाड़ी के यहां जाकर पूछताछ की। कबाड़ी के यहां सिर्फ दो फाइलें ही मिलीं।

कोई अधिकारी नहीं बता पा रहा किसके यहां कितनी फाइलें गायब हुई हैं
वहीं, बाकी उसने भी आगे किसी बड़े कबाड़ी बेच दीं। इस घटना के बाद से विकास भवन के सभी 18 विभागों के अधिकारी अपने-अपने यहां की फाइलों की जांच कराने में जुट गए हैं। अभी भी कोई अधिकारी यह बताने की स्थिति में नहीं है कि किसके यहां कितनी फाइलें गायब हुई हैं।

कोई भी कर्मचारी कार्यालय में नहीं रहता
विकास भवन में अधिकारियों के कक्षों की सफाई करने के लिए विभाग का कोई सफाईकर्मी नहीं है। बाहरी व्यक्ति से कार्यालयों में सफाई कराई जाती है। हालात ये हैं कि सफाई के दौरान कोई भी कर्मचारी कार्यालय में नहीं रहता है। सबसे पहले वह यूपी नेडा कार्यालय में दोपहर में सफाई करने गया था।

दो फाइलों के बंडल बोरी में भर रहा था
उसी समय कार्यालय में रखीं दो फाइलों के बंडल बोरी में भर रहा था। नेडा कार्यालय के बगल में बने समाज कल्याण विभाग के कंप्यूटर कक्ष में वृद्धा पेंशन के आवेदन पत्रों के बंडल गायब थे। इस घटना के बाद से सफाईकर्मी भी गायब है।

कार्यालय से फाइलें गायब होने के मामले में हमें कोई जानकारी नहीं है। अभी मैं बाहर आया हूं, बाबुओं से पूछता हूं। इसके बाद ही जानकारी हो सकेगी।  -त्रिनेत्र सिंह, समाज कल्याण अधिकारी

 

कार्यालय से वृद्धों के आवेदन पत्र और फाइलें गायब होना गंभीर बात है। सफाई कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया है। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस देकर जवाब तलब करने को कहा है।  -सुधीर कुमार, सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed