फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Filed the first lawsuit in Kanpur Medical Protection Act

कड़ी कार्रवाई पर डॉक्टरों ने खुशी जताई

Thu, 21 May 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 21 May 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
Filed the first lawsuit in Kanpur Medical Protection Act
रेनबो अस्पताल नवाबगंज में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज होने पर शहर के डॉक्टरों ने खुशी जताई है और पुलिस को धन्यवाद दिया है। डॉक्टरों ने कहा है कि इस एक्ट के तहत कार्रवाई होने से नर्सिंग होम, अस्पतालों और डॉक्टरों का उत्पीड़न रुकेगा और डॉक्टर भी बिना भय के इलाज कर पाएंगे।
विज्ञापन


पूर्व सीएमओ डॉ. वीसी रस्तोगी ने कहा कि सरकार ने जब कानून लागू कर दिया तो इस पर प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए। दुर्भाग्य की बात है कि कानून लागू करने के लिए भी संघर्ष करना पड़ा। कानून को लागू करने के लिए अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।
विज्ञापन


अब एक्ट लागू होने से खुशी हुई है। डॉ. आरएन चौरसिया ने कहा कि कानून का भय लोगों में होना चाहिए। डॉक्टर मरीज के हित के लिए ही काम करता है। मारपीट और तोड़फोड़ के बढ़ते मामलों के बीच कानपुर में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत कार्रवाई कराने पर अफसर बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मधुराज अस्पताल की डॉ. मधु लुंबा ने कहा कि मरीज और तीमारदारों को भी संयम बरतना चाहिए। कोई डॉक्टर नहीं चाहता की उसके मरीज का अहित हो। यदि उन्हें लगता है कि उनके साथ गलत हुआ है तो शिकायत के लिए कई व्यवस्थाएं हैं।

मुकदमा दर्ज होना स्वागत योग्य है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की कानपुर शाखा के सचिव डॉ. आरसी गुप्ता ने कहा कि मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने के लिए  पुलिस और प्रशासन बधाई का पात्र है। लोगों को समझना चाहिए कि तोड़फोड़ और मारपीट किसी आरोप का निदान नहीं है।


नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. निखिल गुप्ता ने कहा कि डॉक्टरों से दुर्व्यवहार, अस्पतालों में तोड़फोड़ गैर सामाजिक तत्व और छुटभैया नेता ही करते हैं। मरीज और तीमारदार तो खुद इलाज में लगे रहते हैं। अब कानून लागू होने की वजह से डॉक्टरों को भी सुरक्षा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed