फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fights in the lockdown due to missing jobs, couple hanged himself and died

लॉकडाउन में छूटी नौकरी तो होने लगे झगड़े, एक ही साड़ी से फंदे पर झूले दंपति

Thu, 03 Sep 2020 04:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 03 Sep 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
Fights in the lockdown due to missing jobs, couple hanged himself and died
पति पत्नी फांसी पर झूले - फोटो : amar ujala
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के ओमपुरवा ताड़ीखाना में बुधवार देर रात घरेलू कलह में दंपति ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा कि लॉकडाउन में नौकरी छूट जाने की वजह से दंपति में आए दिन झगड़ा होता था। इसी वजह से दोनों ने जान दे दी।
विज्ञापन


राकेश कुमार (40) अपनी पत्नी अर्चना (35), सास शकुंतला और दो बच्चों अदिति व अंश के साथ रहता था  राकेश एक कारखाने में काम करता था लेकिन लॉकडाउन में नौकरी छूट गई थी। इसके बाद से दंपति में अक्सर झगड़ा होता था।
विज्ञापन


बुधवार रात भी पति-पत्नी में विवाद हुआ। इसके बाद दोनों ऊपर कमरे में गए और एक ही साड़ी से फांसी लगा ली। थोड़ी देर बाद जब सास शकुंतला ऊपर पहुंचीं तो दोनों के शव लटके मिले। चकेरी इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तो घरेलू कलह की ही बात सामने आ रही है। फिर भी मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed