फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fighting and firing for supremacy in mining in Kannauj

खनन में खलल: पुलिस लाइन में मारपीट और फायरिंग, खोदकर बना रखी थी सुरंग, 21 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

Fri, 11 Nov 2022 07:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 11 Nov 2022 07:54 AM IST
सार

खनन में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद कई राउंड फायरिंग हुई। मामले में कोतवाली पुलिस की दो तहरीरों पर 21 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है।

विज्ञापन
Fighting and firing for supremacy in mining in Kannauj
पुलिस लाइन के पीछे इसी जगह से माफिया कर रहे थे मिट्टी खनन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में दो दिन पहले वर्चस्व को लेकर हुई फायरिंग ने खनन माफिया के राज से पर्दा हटा दिया है। आपसी विवाद ने खनन के काम में खलल डाल दी है। पुलिस लाइन के पीछे कई सालों से बड़े पैमाने पर माफिया खनन कर रहे थे। पुलिस की ओर से कार्रवाई हुई, तो माफिया के राज से पर्दा हट गया।

विज्ञापन

हैरानी की बात तो यह है कि माफिया ने खनन के ठिकाने तक पहुंचने के लिए रास्ते को खोद-खोदकर सुरंग सी बना रखी है। मंगलवार रात शहर की पुलिस लाइन रोड पर खनन का काम करने वाले युवकों के बीच वर्चस्व को लेकर पहले गाली-गलौज हुआ।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने बीच में पड़कर मामला शांत कराया, लेकिन आपसी मामला फायरिंग में कब बदल गया, इस पर कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। एक के बाद एक कई राउंड फायर हुए तो करीब 700 मीटर दूर बनी सदर कोतवाली पुलिस की नींद टूट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपितों को दबोचने के लिए घेराबंदी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाली के उपनिरीक्षक सुनील चौधरी की तहरीर पर सरायमीरा के डाक बंगला रोड निवासी सचेत पांडेय व आर्यन, देविन टोला निवासी विवेक राजपूत, नयन मिश्रा, सूरज श्रीवास्तव, आशू शर्मा, आकाश उर्फ कन्हैया कटियार, सरायमीरा निवासी अंश कटियार, शिवा चतुर्वेदी, अंधा मोड़ निवासी वासू मिश्रा, पुलकित, मील कॉलोनी निवासी आकाश, मकरंदनगर ओशांक कुशवाहा, गुखरु निवासी गोलू कटियार और सचिन कटियार पर केस दर्ज किया गया है।

साथ ही, सात अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई। सरायमीरा चौकी प्रभारी अविनेश कुमार की तहरीर पर कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र के जम्मनपुर गांव निवासी डंपर चालक रामकेश शर्मा और सदर कोतवाली क्षेत्र के तारापुर्वा गांव निवासी अर्पित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

सचेत पांडेय, जेसीबी मालिक कल्लू पाल, संतोष पाल, अचल अवस्थी और वासू वर्मा के खिलाफ सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से खनन करने का मामला दर्ज है। कन्नौज इंस्पेक्टर आलोक दुबे ने बताया कि मिट्टी खनन माफिया पर नजर रखी जा रही है। जो भी नामजद हैं, पुलिस सभी की गिरफ्तारी करेगी।

तो किसके इशारे पर चल रहा था खनन
भले ही पुलिस ने खनन माफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया हो ,लेकिन चर्चाओं से माहौल गर्म है। अब लोग कहने से नहीं चूक रहे हैं कि इतने बड़े स्तर पर माफिया किसके इशारे पर खनन को अंजाम दे रहे थे।

दर्द ऐसा न कहा जाए न सहा जाए
सदर कोतवाली क्षेत्र में खनन के मामले में दर्ज हुई रिपोर्ट में कई नाम ऐसे हैं, जिनका सत्ता से जुड़े लोगों से गहरा नाता है। अपने को असरदार कहते हुए कुछ नेता पुलिस के पास पैरवी में भी दौड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed