फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fighting and firing between mine workers in Jalaun

जालौन: खदान कर्मियों में मारपीट और फायरिंग, कई थानों की फोर्स लेकर पहुंचे एएसपी, 25 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 17 Apr 2022 07:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 17 Apr 2022 07:28 PM IST
सार

ऐसा आपको फिल्मों में ही देखने को मिल सकता है, जैसा वाकया जौलान में हुआ है। यहां दो पक्षों में विवाद के दौरान मारपीट, तोड़फोड़ और फायरिंग होने लगी। इसी दौरान में कई थानों की पुलिस के साथ एएसपी साहब पहुंचे।

विज्ञापन
Fighting and firing between mine workers in Jalaun
खदान कर्मियों में मारपीट के टूटी हुई जेसीबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जालौन में कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पथरेहटा खंड संख्या 5 और 6 के खदान कर्मियों में गाड़ियां खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि खदान छह के कर्मियों ने खदान 5 के बैरियल में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट कर फायरिंग शुरू कर दी। इसके साथ ही खंड में खड़े वाहनों में तोड़फोड़ कर दहशत फैला दी।

विज्ञापन

सूचना पर रात में एएसपी और एसडीएम कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने एक पक्ष के तहरीर पर तीन नामजद और 40-50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, खंड छह के कर्मियों ने मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बता दें कि ग्राम पथरेहटा खंड संख्या 5 के कर्मी अमित राज निवासी झांसी ने पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन

Fighting and firing between mine workers in Jalaun
बैरियल में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला

इसमें बताया कि शनिवार रात 9 बजे के लगभग सभी कर्मचारी कार्य कर रहे थे। तभी अचानक कल्याण सिंह यादव, सोहन सिंह यादव सोनू के साथ 40 से 50 अज्ञात लोग आए और लाइसेंसी बंदूकों और अवैध असलहों से फायर करना शुरू कर दिया।

कुछ समझ पाते इससे पहले आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों व बंदूक की बटों से हमला कर दिया। बैरियल को कब्जे में लेकर लगा सोलर प्लांट, लैपटॉप और नेटवर्किंग टावर, जेसीबी मशीन, कार,  कैंपर, कंटेनर, कैमरे, लोडर सहित अन्य सामान को तोड़ दिया। बैरियल में रखे 54 हजार रुपये लूटने का भी आरोप लगाया।

मारपीट से कर्मी छिद्दू व सद्दाम को गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों ने बैरियल को करीब दो घंटे तक कब्जे में रखा। इस घटना को अंजाम बलवंत सिंह उर्फ गुड्डू सिंह निवादा हमीरपुर ने दिलाया है। क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है पुलिस ने तहरीर के आधार पर कल्याण सिंह यादव, सोहन सिंह यादव सोनू सहित 40-50 अज्ञात के विरूद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वहीं, दूसरे पक्ष के ईश्वरी निवासी निवादा हमीरपुर ने अज्ञात कर्मियों के विरुद्ध तहरीर देकर चालकों के साथ मारपीट व लूट का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत ओझा ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed