{"_id":"602acc328ebc3ee9794b8662","slug":"fight-dehat-news-knp6120920196","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच महिलाओं समेत आठ पर शांतिभंग की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच महिलाओं समेत आठ पर शांतिभंग की कार्रवाई
विज्ञापन
डेरापुर। थाना क्षेत्र के खल्ला गांव में लगे सबमर्सिबल से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की महिलाओं समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग के आरोप में न्यायालय भेज दिया।
खल्ला गांव में राहुल के घर पर सबमर्सिबल लगा हुआ है। पड़ोसी रामबाबू ने पानी भरने के लिए राहुल की पत्नी रश्मी से सबमर्सिबल चलाने को कहा। रश्मी ने सबमर्सिबल खराब होने की जानकारी दी। इस पर रामबाबू भड़क गया और दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी।
दरोगा पंजाब सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष पुलिस की मौजूदगी में झगड़ने लगे। दरोगा पंजाब सिंह ने बताया कि झगड़ा कर रहे एक पक्ष के तारबाबू, उसकी पत्नी विमला व रश्मी तथा दूसरे पक्ष के रामबाबू, मनीषा, राजेश्वरी, पातीराम व उसकी बेटी नन्ही सहित आठ लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।