फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fight

ग्राम पंचायत अधिकारी ने लगाया मारपीट का आरोप

Mon, 15 Feb 2021 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
fight
बरौर। विकासखंड मलासा के ग्राम पंचायत अधिकारी कृष्णमोहन ने शुक्रवार को एक व्यक्ति पर गाली गलौज करने, सरकारी कागज छीनने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। ग्राम पंचायत अधिकारी ने साथी कर्मचारियों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी कृष्णमोहन ने बताया कि शुक्रवार को वह देवब्रह्मापुर गांव में आवास की द्वितीय किस्त के लिए जियो टैगिंग कर रहे थे। तभी वहां एक व्यक्ति आया और गाली गलौज करने लगा। जान से मारने की धमकी देते हुए सरकारी कागज छीन लिए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आकर उसे बचाया। ग्राम पंचायत अधिकारी समन्यवय समिति के अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय, रवि शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, जावेद, अर्जुन सिंह, धीरू यादव, रामाशंकर, दीपक यादव, जिज्ञासु मिश्रा ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे में कार्रवाई न होने पर आंदोलन किया जाएगा। इस बाबत थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed