फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   fight between the city council president and the police personnel in Chitrakoot, dispute over illegal mining

Chitrakoot: नगर परिषद अध्यक्ष और पुलिस कर्मियों में मारपीट, खनन को लेकर हुआ था विवाद, 10 पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 17 Jan 2023 06:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 17 Jan 2023 06:25 PM IST
सार

सुरंगी गांव में अवैध खनन की शिकायत पर नायब तहसीलदार और पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। यहां चित्रकूट नगर परिषद की अध्यक्ष साधना पटेल ने पुलिस जवान से मारपीट कर दी। मिट्टी खनन को लेकर विवाद में अध्यक्ष समेत 10 पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
 

विज्ञापन
fight between the city council president and the police personnel in Chitrakoot, dispute over illegal mining
नगर परिषद अध्यक्ष और पुलिस में मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले की सीमा से सटे मप्र क्षेत्र के चित्रकूट थाना अंतर्गत पथरा गांव के पास मिट्टी खनन को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष व समर्थकों का नायब तहसीलदार व पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया। दोनों ओर से चप्पलें व डंडे चले। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

इस मामले में नप अध्यक्ष समेत 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है। नायब तहसीलदार चित्रकूट सुमित गुर्जर ने बताया कि चित्रकूट मप्र जिला सतना के थाना क्षेत्र ग्राम पथरा स्थित सुरांगी पहाड़ के पास अवैध खनन कराने की सूचना मिली।
विज्ञापन

यह काम सोमवार की रात को नगर परिषद चित्रकूट की अध्यक्ष साधना पटेल व उसके समर्थकों की ओर से जेसीबी से करवाया जा रहा था। इस पर वह पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। आरोप है कि पुलिस और उन्हें देखकर अध्यक्ष व उसके समर्थक नाराज हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिट्टी खनन का काम बंद करने के लिए कहा गया तो अध्यक्ष के समर्थकों ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से हमलाकर दिया। आरोप है कि नगर परिषद अध्यक्ष साधना पटेल ने अपनी चप्पल उतारकर पुलिस कर्मी को मार दी। संख्या बल में अधिक होने के कारण अध्यक्ष और उसके समर्थक जेसीबी और ट्रैक्टर जबरन छुड़वा कर चले गए।

घटना के कई वीडियो वायरल
नायब तहसीलदार सुमित गुर्जर की तहरीर पर नगर परिषद अध्यक्ष साधना पटेल, आदित्य, ड्राइवर छोटू पटेल समेत 10 के खिलाफ 10 विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। एसडीओपी चित्रकूट आशीष जैन ने बताया कि घटनास्थल के कई वीडियो वायरल हैं। इनकी जांच कराई जा रही है।

पुलिस ने 10 लोगों पर दर्ज की रिपोर्ट
दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। अध्यक्ष व अन्य पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू हो गई है। उधर नप अध्यक्ष साधना पटेल ने नायब तहसीलदार व पुलिसकर्मियों पर उनके व उनके समर्थकों के साथ अभद्रता व गाली गलौज करने के आरोप लगाए। कहा कि कोई अवैध खनन नहीं हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed