फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fight between GRP Inspector and checking staff at Central Railway Station, Fatehpur was living with the accuse

Kanpur: सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर GRP इंस्पेक्ट और चेकिंग स्टॉफ में मारपीट, मुलजिम को लेकर जा रहे थे फतेहपुर

Sun, 20 Aug 2023 01:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 20 Aug 2023 01:50 PM IST
सार

Kanpur News: आरोप है कि चेकिंग दल ने इंस्पेक्टर का कॉलर पकड़कर पीटा। घटना की जानकारी पर कानपुर सेंट्रल जीआरपी टीम आ गई और रेलवे की यूनियन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
Fight between GRP Inspector and checking staff at Central Railway Station, Fatehpur was living with the accuse
जीआरपी फतेहपुर की टीम और रेलवे के चेकिंग स्टॉफ के बीच मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर रेलवे स्टेशन में ट्रेन में यात्रियों के साथ लूट और चोरी के आरोपी को पकड़ने आई जीआरपी फतेहपुर की टीम और रेलवे के चेकिंग स्टॉफ के बीच रविवार सुबह मारपीट हो गई। मारपीट एसी कोच में फतेहपुर तक जीआरपी स्टॉफ और आरोपी को ले जाने का विरोध करने को लेकर हुई।

विज्ञापन

फतेहपुर जीआरपी इंस्पेक्टर साहब सिंह ट्रेन में लूट और चोरी के 23 मुकदमों में वन क्षेत्र कानपुर के दादा नगर निवासी रोहित वाल्मीकि को पड़कर फतेहपुर ले जा रही थी। प्लेटफार्म नंबर छह पर बीकानेर प्रयागराज एक्सप्रेस के एसी कोच में इंस्पेक्टर चार सिपाही और आरोपी चढ़े।
विज्ञापन

एसी कोच में जाने का बीके शर्मा ने विरोध किया। इसके बाद कहासुनी शुरू हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि चेकिंग दल ने इंस्पेक्टर का कॉलर पकड़कर पीटा। घटना की जानकारी पर कानपुर सेंट्रल जीआरपी टीम आ गई और रेलवे की यूनियन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन में सफर न करने को लेकर हुआ था विवाद
जीआरपी स्टॉ
फ के पास पास होने के बावजूद ट्रेन में सफर करने को लेकर विवाद बढ़ा था। रेलवे के चेकिंग स्टॉफ ने प्रयागराज जीआरपी में तहरीर दी है, जबकि जीआरपी फतेहपुर इंस्पेक्टर साहब सिंह की टीम की तरफ से कानपुर सेंट्रल जीआरपी में तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed