Kanpur: संदिग्ध हालात में पांचवीं के छात्र की मौत…बिसरा सुरक्षित, परिजन बोले- टीकाकरण के बाद बिगड़ी हालत
Kanpur News: रावतपुर थाना क्षेत्र में पांचवीं के छात्र की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने टीकाकरण के बाद हालत बिगड़ने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के रावतपुर गांव में पांचवी के छात्र अंश (09) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने स्कूल में हुए डिप्थीरिया (काली खांसी) के टीकाकरण के बाद छात्र की हालत बिगड़ने का आरोप लगाया है। रावतपुर गांव स्थित हर मिलाप सोसायटी केशवपुर निवासी ई-रिक्शा चालक राजेश सोनी के परिवार में पत्नी सावित्री, बेटा अंश और दो बेटियां अंशिका व अवंतिका है।
परिजनों ने बताया कि अंश रावतपुर गांव स्थित पीआरके मिशन स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। 27 सितंबर को उसका स्कूल में डिप्थीरिया (काली खांसी) टीकाकरण हुआ था। आरोप है कि टीकाकरण बाद से उसका बाया हाथ नीला पड़ गया था।
एक अगस्त को हालत खराब होने पर उसे हैलट में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण किया था। अन्य किसी बच्चे को अभी तक कोई समस्या नहीं हुई है। -कुंवर पाल सिंह, प्रबंधक, पीआरके मिशन स्कूल
टीकाकरण से अन्य किसी बच्चे की हालत खराब होने की कोई भी सूचना नहीं आई है। फिर भी मामले की जांच कराई जायेगी। -यूवी सिंह, स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण अधिकारी