{"_id":"5f5a85db8ebc3e54e959b457","slug":"fifteen-more-found-corona-positive-shuklganj-news-knp5819128130","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह और मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रह और मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
शुक्लागंज। नगर में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को पंद्रह और लोगाें की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब कुल मरीजों की संख्या 539, ठीक हुए 305 और मौतें 12 हो चुकी हैं।
पीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष वार्ष्णेय ने बताया कि पीएचसी में गुरुवार को हुई 73 लोगाें की जांच में पंद्रह लोग पॉजिटिव मिले जिसमें तीन कानपुर में जांच कराने वाले मरीज भी शामिल है। पॉजिटिव मरीजों में कंचन नगर निवासी 19 वर्षीय युवती, गोपीनाथपुरम निवासी 34 वर्षीय व 45 वर्षीय पुरुष व 35 वर्षीय युवती, महेश मार्ग निवासी 60 वर्षीय वृद्ध, राम नगर निवासी 40 वर्षीय महिला, पोनीरोड निवासी 32 वर्षीय महिला, इंद्रा नगर निवासी 69 वर्षीय वृद्ध, गांधी नगर निवासी 43 वर्षीय महिला, 12 वर्षीय किशोरी व 78 वर्षीय वृद्धा, मोहल्ला इंद्रा नगर निवासी 38 वर्षीय पुरुष, 37 वर्षीय महिला, 14 व 10 वर्षीय किशोर शामिल हैं।
कुवैत से आए युवक के परिजनों की होगी जांच
शुक्लागंज। पीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष वार्ष्णेय ने बताया कि12 दिन पहले पोनीरोड निवासी एक 42 वर्षीय युवक कुवैत से घर आया। उसने बताया कि उसने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में अपने वतन आने की अपील की थी। जिसे स्वीकार कर लिया गया और वंदेभारत मिशन के तहत उसे कुवैत से लाया गया। एयरपोर्ट में हुई जांच में निगेटिव निकला। लेकिन कुछ दिन पहले ही उसे खांसी और हल्का बुखार आया जिसके चलते उसने अपनी जांच करानी उचित समझी और खुद पीएचसी आया। यहां हुई जांच भी निगेटिव आई। डॉ. वार्ष्णेय ने कहा कि अब एहतियातन कुवैत से आए युवक के परिजनों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
31 कंटेनमेंट जोन, सभी में बरती जा रही लापरवाही
शुक्लागंज। नगर में कुल 31 कंटेनमेंट जोन है। लेकिन किसी में भी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं कराया जा रहा है। पीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष वार्ष्णेय ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी वह कार्य किए जा रहे है जो उनके अधीन है। लेकिन अन्य विभाग जिसमें पुलिस और पालिका शामिल है। उनके द्वारा कहीं न कहीं लापरवाही बरती जा रही है। बोले कि मोहल्ला ऋषि नगर, मिश्रा कालोनी, सुभाष नगर, गोपीनाथपुरम, भातू फ ार्म, शक्तिनगर, मनेाहर नगर, कंचन नगर, आदर्श नगर, ब्रह्मनगर, अली नगर, आजाद नगर, कृ ष्णा नगर, श्रीनगर, गांधी नगर, राजीव नगर खंती, सरैया, प्रेमनगर, डाकतारकालोनी, नाथूखेड़ा, गंगा नगर, अवधपुरी, सीतारामकालोनी, अंबिकापुरम समेत 31 मोहल्ले कंटेनमेंट जोन में है। लेकिन न तो कहीं पर बांस बल्लियां लगी है और न ही सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है।