फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fierce fire in plastic factory in Kanpur Dehat, accident caused by short circuit, 10 laborers barely survived

Kanpur Dehat: प्लॉस्टिक फैक्टरी में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, 10 मजदूरों की मुश्किल से बची जान

Tue, 20 Jun 2023 03:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 20 Jun 2023 03:03 PM IST
सार

Kanpur Dehat Fire: मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है । फैक्टरी के पास फायर की एनओसी नहीं है। फिर भी मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
Fierce fire in plastic factory in Kanpur Dehat, accident caused by short circuit, 10 laborers barely survived
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के रनियां औद्योगिक क्षेत्र में प्लॉस्टिक पन्नी और प्रिंटिंग करने वाली फैक्टरी में सोमवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना के दौरान फैक्टरी चालू थी और काम कर रहे मजदूर जान बचाने के लिए बाहर भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आग से लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का आंकलन है। रनियां के चिराना रोड पर संचालित एक्सेस इंडिया पॉलीमर्स फैक्टरी संचालित है। फैक्टरी में प्लॉस्टिक के दाने से प्लॉस्टिक की पन्नी बनाई जाती है। इसके बाद प्लास्टिक पन्नी में प्रिंटिंग होती थी। सोमवार की रात फैक्टरी में कार्य चल रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान फैक्टरी में लगी एक प्रिंटिंग मशीन में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना के बाद मौजूद सुपरवाइजर बृजेंद्र सिंह ने सहयोगियों के साथ आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन फैक्टरी में एकत्र प्लॉस्टिक दाने, प्लॉस्टिक पन्नी तथा कच्चे माल में आग लगने से आग भड़क उठी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दमकल वाहनों के साथ पहुंची फोर्स
घटना की जानकारी सुपरवाइजर बृजेंद्र ने मालिक मोहम्मद अफजल, मोहम्मद नसीम को दी। फैक्टरी प्रबंधन ने घटना की जानकारी फायर व रनियां पुलिस को दी। सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र सिंह, एसओ कपिल दुबे, माती फायर स्टेशन प्रभारी कृष्ण कुमार अपने साथ तीन दमकल वाहन लेकर पहुंचे।

10 मजदूरों की जान को बचाया गया
दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि प्लॉस्टिक होने के चलते कई घंटे तक आग से धुआं उठता रहा। सुपरवाइजर बृजेंद्र सिंह ने बताया कि लगभग 10 मजदूर काम कर रहे थे। आगजनी से लाखों रुपए की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

फैक्टरी के पास नहीं है एनओसी
फैक्टरी मालिक ने बताया कि लाखों का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। इस संबंध में मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है । फैक्टरी के पास फायर की एनओसी नहीं है। फिर भी मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed