{"_id":"63dcb34434f633245b36c2ff","slug":"fierce-fire-in-pan-masala-factory-in-kanpur-one-laborer-died-due-to-scorching-six-fire-engines-brought-under-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पान मसाल की फैक्टरी में लगी भीषण आग, एक मजदूर की झुलसने से मौत, दमकल की छह गाड़ियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पान मसाल की फैक्टरी में लगी भीषण आग, एक मजदूर की झुलसने से मौत, दमकल की छह गाड़ियों ने पाया काबू
Fri, 03 Feb 2023 12:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 03 Feb 2023 12:40 PM IST
सार
पनकी इंडस्ट्रियल एरिया साइड नंबर एक में मसाला कंपनी की फैक्टरी में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आगू पर काबू पाया। वहीं, हादसे में एक मजदूर बुरी तरह झुलस गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
पनकी स्थित लगी फैक्टरी में लगी आम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में पनकी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित स्वरूप नगर निवासी प्रवीण कुरेल की एसएनके गुटखा फैक्ट्री में तड़के सुबह अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्टरी प्रबंधन के द्वारा पुलिस और दमकल को सूचना दी गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पनकी इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया की फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की सूचना है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है। हादसे में एक कर्मचारी आग की चपेट में आकर झुलस गया, जिसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मृतक ग्राम बनपुरवा, थाना साढ़ निवासी शीलू (25) पुत्र साहब लाल है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है और कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन