फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Fierce fire in Bundelkhand Expressway godown, explosion in cylinders, tin shed torn to shreds

Hamirpur: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे गोदाम में लगी भीषण आग, सिलेंडरों में विस्फोट...टीन शेड के उड़े चीथड़े

Sun, 23 Jul 2023 10:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 23 Jul 2023 10:55 PM IST
सार

Hamirpur Fire: कोतवाल संजय कुमार सिंह ने कहा आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हुआ है। खतरे को देखते हुए वाहनों को रोका गया है। बताया आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Fierce fire in Bundelkhand Expressway godown, explosion in cylinders, tin shed torn to shreds
राठ में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास अशोका कंपनी के गोदाम में भड़कती आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की कार्यदायी संस्था अशोका कंपनी के जखेड़ी गांव के समीप स्थित स्टोर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। स्टोर में रखे आक्सीजन सिलेंडर जोरदार आवाज के साथ फटने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवागमन बंद करा दिया। आग पर काबू पाने के लिए राठ, मौदहा, सरीला, हमीरपुर व बिवांर से अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची। साथ ही मौदहा सीओ राठ सीओ पीके सिंह नायब तहसीलदार वीपी सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ आग पर काबू पाने तक डटे रहे। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।                   

विज्ञापन

हमीरपुर रोड पर जखेड़ी गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे क्रासिंग गोल चक्कर है। यहां पास में ही कार्यदायी संस्था अशोका कंपनी का गोदाम है। रविवार शाम करीब 6.30 बजे गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन


स्टोर में बल्डिंग के लिए रखे आक्सीजन व हाईड्रोजन गैस के सिलेंडर जोरदार आवाज के साथ फटने लगे। जिससे स्टोर के आसपास लगी टीन शेड उछल कर दूर दूर तक जा गिरी। सूचना पर कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। संस्था के इंचार्ज विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि आग बुझने के बाद ही नुकसान का अनुमान लग पायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने का कारण नहीं हुआ ज्ञात
आग इतनी विकराल थी की करीब ढाई घंटे बाद भी काबू नहीं पाया जा सकता। वहीं पुलिस ने हमीरपुर मार्ग पर वाहनों का आवागमन रोक दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई है। कोतवाल संजय कुमार सिंह ने कहा आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हुआ है। खतरे को देखते हुए वाहनों को रोका गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed