{"_id":"6263a081bfe48e051d299057","slug":"fierce-collision-between-bolero-and-bus-in-farrukhabad-one-dead-and-seven-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: बोलेरो और बस की भीषण टक्कर, एक की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: बोलेरो और बस की भीषण टक्कर, एक की मौत, सात घायल
Sat, 23 Apr 2022 12:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:18 PM IST
सार
जिले में राजेपुर थाना क्षेत्र के पास बोलेरो और प्राइवेट बस की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि सात गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार राजेपुर थाने के गांव उजरामऊ के पास सुबह करीब साढ़े पांच बजे बरात वापस आ रही प्राइवेट बस सामने से आ रही बोलेरो से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखचे उड़ गए। इसमें बोलेरो सवार हरदोई निवासी युवक की मौत हो गई है। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा बस में सवार हरदोई के थाना पचदेवरा के गांव बरुआरा गढ़िया के सुशील कुमार (30), सर्वेश (31), रजनीश (24), जिले के ही थाना बहेटा गोकुल के गांव जसमई खिलौना के संजय कुमार (22) और शहाजहांपुर के अल्लाहगंज निवासी रोहित (22) सहित 7 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर आस-पास के लोगों समेत पुलिस भी मौके पर पहुंची। लोगों को निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया है। एक की हालत गंभीर होने पर रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन