फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fieldgun made gun for Navy, 19 km. Range, the ability to fire 110 rounds in a minute

फील्डगन ने नेवी के लिए बनाई गन, 19 किमी. है रेंज, एक मिनट में 110 राउंड फायर करने की क्षमता

Fri, 14 Aug 2020 12:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 14 Aug 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
Fieldgun made gun for Navy, 19 km. Range, the ability to fire 110 rounds in a minute
सुपर रैपिड गन माउंट एसआरसीएम - फोटो : ट्विटर
कानपुर फील्डगन फैक्ट्री ने भारतीय नौ सेना के युद्घक जलपोतों पर इस्तेमाल होने वाली सुपर रैपिड गन माउंट एसआरसीएम आयुध को विकसित कर लिया है। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत इसे बनाया गया है। बृहस्पतिवार को नौ सेना के अफसरों की मौजूदगी में गन परीक्षण के लिए नौ सेना को हस्तांतरित की गई।
विज्ञापन


अभी तक इस तरह की गन इटली से नौ सेना आयात करती थी। परीक्षण में खरी उतरने पर निर्माणी में उत्पादन शुरू होगा। इस गन को बनाने के लिए नौ सेना की ओर से पिछले साल निर्माणी को प्रस्ताव दिया गया था। निर्माणी के जनसंपर्क अधिकारी एहतेशाम अख्तर ने बताया कि इस गन की रेंज 19 किलोमीटर है।
विज्ञापन


इसकी क्षमता एक मिनट में 110 राउंड फायर की है। निर्माणी ने पूरी डिजाइन तैयार करके स्वदेशी तकनीक से इसे विकसित किया है। इसमें लगे सभी उपकरण स्वदेशी हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह की गन निर्माणी में पहली बार बनाई है। यह निर्माणी के लिए बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हस्तांतरण कार्यक्रम के दौरान आयुध निर्माणी बोर्ड के अध्यक्ष हरिओम वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये जुड़े। महाप्रबंधक जीसी अग्निहोत्री के अलावा रियर एडमिरल संजय मिश्रा, कमोडोर बृजेंद्र वशिष्ठ, सीएस विश्वकर्मा, एके जैन,ईआर शेख, आरके सागर, दिनेश सिंह व राहुल यादव आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed