फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Field gun workers took out a procession, accused the cooperative society of financial irregularities

Kanpur: फील्ड गन कर्मियों ने निकाला जुलूस, कॉपरेटिव सोसायटी पर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, दी ये चेतावनी

Wed, 23 Oct 2024 03:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 23 Oct 2024 03:08 PM IST
सार

Kanpur News: फील्ड गन फैक्टरी कर्मियों आरोप लगाया कि लोन के भुगतान के लिए सोसायटी के सचिव व चेयरमैन अपने चहेतों के जरिए धन उगाही कर रहे हैं। नियमों को ताक पर रखकर हाल में दो कर्मचारियों को भर्ती कर लिया गया।

विज्ञापन
Field gun workers took out a procession, accused the cooperative society of financial irregularities
फील्ड गन फैक्टरी के बाहर कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में फील्ड गन फैक्टरी कर्मियों ने कॉपरेटिव सोसायटी में व्याप्त वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया है। बुधवार को भोजन काल में कर्मचारी फैक्टरी से नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में निकले और सोसायटी कार्यालय तक जाकर धरने पर बैठ गए। कर्मचारी नेताओं ने उनकी मांगे पूरी न होने पर आगे वृहद आंदोलन की चेतावनी भी दी।

विज्ञापन

कहा कि जरूरत पड़ी, तो कालपी रोड पर जाम भी लगाएंगे। फील्ड गन फैक्टरी श्रमिक संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने ये धरना-प्रदर्शन किया। संघ के मंत्री मोहित मिश्रा ने बताया कि फील्ड गन फैक्टरी वेतनभोगी सोसायटी लिमिटेड में करीब आठ सौ कर्मचारी शेयरधारक हैं। सोसायटी फायदे में है, इसके बावजूद पांच साल से कर्मचारियों की एफडी-आरडी व लोन का भुगतान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

एफडी-आरडी के भुगतान में निर्धारित समय से छह माह से एक साल तक की देरी की जा रही है। आरोप लगाया कि लोन के भुगतान के लिए सोसायटी के सचिव व चेयरमैन अपने चहेतों के जरिए धन उगाही कर रहे हैं। नियमों को ताक पर रखकर हाल में दो कर्मचारियों को भर्ती कर लिया गया। इस दौरान कर्मचारी सोसायटी सचिव होश में आओ-चेयरमैन होश में आओ जैसे नारे लगा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed