Festive Special Train: पटना-दिल्ली स्पेशल ट्रेन 15 से, जल्द बुक करा लें टिकट, जानिए टाइमिंग और रूट
फेस्टिव सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में पटना-दिल्ली स्पेशल ट्रेन 15 अक्तबूर से चलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रेलवे ने दिवाली के मद्देनजर कानपुर सेंट्रल से होकर पटना से आनंद विहार टर्मिनल स्टेशन के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन 15 अक्तूबर से सात नवंबर तक चलेगी। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि पटना से ट्रेन (03255) 15 अक्तूबर से हर सुबह 10 बजे चलेगी।
आरा, बक्सर, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए प्रयागराज शाम चार बजे और कानपुर सेंट्रल शाम 6:05 बजे आएगी। पांच मिनट रुकने के बाद आनंद विहार स्टेशन रात 11:40 बजे पहुंचेगी। वापसी में (03256) पटना से हर 16 अक्तूबर से रात एक बजे चलेगी।
यह ट्रेन सुबह छह बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। पांच मिनट रुकने के बाद इसी रास्ते से होते हुए दोपहर 2:45 बजे पटना पहुंचेगी। इस ट्रेन में चार जनरल, छह स्लीपर, छह एसी थर्ड, दो एसी सेकेंड और एक एसी फर्स्ट को होगा। यात्री त्योहारों के मद्देनजर इसमें बुकिंग करवा सकते हैं।
हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े
रेलवे ने गोरखपुर से हैदराबाद वाया कानपुर सेंट्रल होकर चलने वाली स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए हैं। हैदराबाद से चलने वाली ट्रेन 02575 हर शुक्रवार को 14 अक्तूबर से 28 अक्तूबर और गोरखपुर से चलने वाली ट्रेन 02576 हर रविवार को 16 से 30 अक्तूबर तक चलेगी। दोनों ट्रेनें तीन-तीन चक्कर लगाएंगी।