फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Festival of Shivaratri came, out of fashion

आया शिवरात्रि का त्योहार, फैशन की बहार

Tue, 18 Feb 2020 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Festival of Shivaratri came, out of fashion
कानपुर। 21 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्योहार है। इस पर्व की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। मार्केट भी भोले की भक्ति से सराबोर नजर आने लगा है। बाजार में शिव की भक्ति वाली टीशर्ट और कुर्तें आ चुके हैं। युवा इन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। कई युवा तो शिवरात्रि के लिए अपने हिसाब से टीशर्ट बनवा रहे हैं। वहीं, कई युवा ऑनलाइन टीशर्ट और कुर्ते खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

हर-हर महादेव, शिव का भक्त...स्लोगन कर रहे पसंद
सफेद, पीतांबर या फिर लाल टीशर्ट पर लिखा हर-हर महादेव, ओम, बाबा के भक्त आदि स्लोगन काफी पसंद किए जा रहे हैं। वहीं उन टीशर्ट को खरीदने में भी युवा काफी रुचि ले रहे हैं जिनमें नटराज, ध्यान में शिव आदि के चित्र छपे हैं। परमट व शिवाला के दुकानदारों ने बताया कि शिवरात्रि को लेकर इन टीशर्टस को युवा काफी पसंद कर रहे हैं। इनके दाम 150 रुपये से शुरू हैं। युवाओं का कहना हैं कि आजकल थीम के अनुसार तैयार होने का ट्रेंड हैं। ऐसे में शिव की भक्ति के साथ- साथ फैशन भी हो जाता है। कोई बाजार से इन टीशर्ट को खरीद रहा है तो कोई ऑनलाइन बुकिंग करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed