फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   female trainee constable committed suicide in a hostel in Kannauj

UP: 'कोई बात हो तो मेरे भाई को फोन कर देना...', रूममेट को दिया था इनका नंबर; प्रशिक्षु महिला सिपाही ने दी जान

Sat, 12 Jul 2025 12:21 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 12 Jul 2025 12:21 PM IST
सार

कन्नौज में छात्रावास में एक प्रशिक्षु महिला सिपाही ने खुदकुशी कर ली। पुलिस लाइन में पहली मंजिल पर बॉथरूम में टॉवेल हैंगर पर दुपट्टे से बने फंदे से शव लटकता हुआ मिला। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
female trainee constable committed suicide in a hostel in Kannauj
kannauj suicide - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज में रिजर्व पुलिस लाइन के छात्रावास में शुक्रवार को प्रशिक्षु महिला सिपाही ने फंदा लगाकर जान दे दी। पहली मंजिल पर बने बॉथरूम में लगे टॉवेल हैंगर में दुपट्टे से बने फंदे में उसका शव लटकता हुआ मिला। 
विज्ञापन


पुलिस ने प्रशिक्षु सिपाही का मोबाइल और कमरे से कुछ प्रपत्र कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है कि प्रेम-प्रसंग के चलते महिला सिपाही ने आत्महत्या की है। पुलिस सभी पहलुओं पर घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


रिजर्व पुलिस लाइन में दोपहर में प्रतिसार निरीक्षक के आवास के सामने बने छह मंजिला छात्रावास की पहली मंजिल पर बॉथरूम में प्रशिक्षु महिला सिपाही रानू जादौन (24) का शव दुपट्टे से बने फंदे में लटकता मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रानू मूल रूप से जनपद एटा के जलेसर कस्बे के मोहल्ला हथौड़ा की रहने वाली थी। पुलिस लाइन में वह एक माह का जेटीसी प्रशिक्षण ले रही थी। हाल में ही पुलिस भर्ती में उसका चयन हुआ था और कन्नौज जिले में नियुक्त किया गया था।
 

तबीयत खराब होने की बात कहकर कमरे में आ गई थी रानू
सुबह सात बजे वह अन्य सभी महिला आरक्षियों के साथ पुलिस लाइन में प्रशिक्षण व परेड में शामिल होने गई थी। कुछ देर बाद तबीयत खराब होने की बात कहकर वह छात्रावास में कमरे में आ गई। 

शव टॉवेल हैंगर से लटका देख दंग रह गई रूममेट
दोपहर में लंच के समय उसकी रूममेट आरक्षी शिवानी जादौन जब कमरे पर पहुंची तो उसका शव टॉवेल हैंगर से लटका देख दंग रह गई। उसने इसकी जानकारी प्रतिसार निरीक्षक सुखवीर सिंह को दी। 

थोड़ी ही देर में एसपी विनोद कुमार, एएसपी अजय कुमार, सीओ सिटी अभिषेक प्रताप अजेय, तिर्वा सीओ डॉ. प्रियंका वाजपेयी और सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतरवा कर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। 

 

वहां डॉक्टरों ने रानू जादौन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और शव को सील कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। परिजन भी इस घटना से स्तब्ध हैं। 

 

प्रशिक्षु महिला सिपाही द्वारा व्यक्तिगत कारणों से आत्महत्या करने की बात सामने आई
एसपी विनोद कुमार का कहना है कि प्रारंभिक जांच में प्रशिक्षु महिला सिपाही द्वारा व्यक्तिगत कारणों से आत्महत्या करने की बात सामने आई है। कारणों का पता लगाया जा रहा है, इसके लिए उसके मोबाइल व कमरे से मिले कुछ प्रपत्रों की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरी घटना का खुलासा किया जाएगा।

कोई बात हो तो मेरे भाई को फोन कर देना...
प्रशिक्षु सिपाही रानू जादौन ने रूममेट शिवानी को भाई का मोबाइल नंबर दिया था और उससे कहा था कि कोई बात हो तो मेरे भाई को फोन देना...शिवानी ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। दरअसल, शिवानी भी जलेसर की रहने वाली है और दोनों एक साथ ही पुलिस में भर्ती हुईं थीं। छात्रावास के कमरे में भी वह साथ-साथ रहतीं थीं।

शिवानी के मुताबिक, पिछले तीन दिन से रानू तनाव में रहती थी और पूछने पर तबीयत खराब होने की बात कहती थी। 16 जुलाई को उसका प्रशिक्षण पूरा होना था। इसके बाद वह घर जाने की बात कह रही थी। उसे क्या पता था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगी।

552 पुलिस कर्मियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
पुलिस भर्ती में जिले में 552 आरक्षियों को जिले में नियुक्त किया गया है, जिनमें 111 महिला तो 441 पुरुष आरक्षी है। महिला सिपाहियों को रिजर्व पुलिस लाइन के हॉस्टल में ठहराया गया है तो पुरुष आरक्षियों को जसोदा स्थित राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में ठहराया गया है।

इन सभी पुलिस कर्मियों को वर्दी दी गई है और उनके सैलरी अकाउंट भी खुलवाए गए हैं। जेटीसी के बाद इनको गैर जनपद में सात माह के पूर्णकालिक प्रशिक्षण के लिए भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed