फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Female telecaller murder: CCTV footage found while going home from office

महिला टेलीकॉलर हत्याकांड: दफ्तर से घर जाते वक्त का मिला सीसीटीवी फुटेज, परेशान दिखी ज्योति

Mon, 01 Nov 2021 09:31 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 01 Nov 2021 09:31 AM IST
सार

मंगलवार को चकेरी के भाभा नगर में रेलवे ट्रैक के पास महिला टेलीकॉलर ज्योति मिश्रा का अधजला शव पड़ा मिला था। पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी अमित व विमल को जेल भेजा है।

विज्ञापन
Female telecaller murder: CCTV footage found while going home from office
मृतका ज्योति मिश्रा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के ज्योति मिश्रा हत्याकांड में पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज जुटाए हैं। फुटेज 25 अक्तूबर की शाम का है, जब वह दफ्तर से निकलकर घर की तरफ रवाना हुई थी। फुटेज में ज्योति काफी परेशान सी दिख रही है। इससे पुलिस अंदाजा लगा रही है कि आरोपी अमित को लेकर ही वह परेशान थी।
विज्ञापन


उसके बाद उसको बुलाया और फिर वारदात को अंजाम दिया। हालांकि अफसर अभी केस से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी साझा करने से इनकार कर रहे हैं। बीते मंगलवार को चकेरी के भाभा नगर में रेलवे ट्रैक के पास महिला टेलीकॉलर ज्योति मिश्रा का अधजला शव पड़ा मिला था। पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी अमित व विमल को जेल भेजा है।
विज्ञापन


 

मगर अभी भी तमाम सवाल अनसुलझे हैं। जिसके जवाब पुलिस तलाश रही है। इधर पुलिस ने ज्योति के दफ्तर के कर्मचारियों से पूछताछ की। जिसमें कर्मचारियों ने बताया कि 25 अक्तूबर को जब ज्योति ऑफिस में थी वह बेहद परेशान थी। हालांकि किसी से कोई बात ज्योति ने साझा नहीं की थी। सीसीटीवी फुटेज में वह घर की ओर जाते हुए दिखी है।

इसलिए उलझी है गुत्थी, अफसर हैं खामोश 
पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया। दो आरोपियों को भी जेल भेज दिया लेकिन ज्योति की मौत की गुत्थी अभी उलझी हुई है। दरअसल घटना स्थल की स्थिति और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या की पुष्टि हो रही है। मगर पुलिस को ज्योति के मोबाइल से जो व्हाट्सएप चैट मिले हैं वह खुदकुशी की ओर इशारा कर रहे हैं।

इन दोनों पहलुओं के बीच पुलिस की जांच उलझ गई है। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने बताया कि एडीसीपी पूर्वी के नेतृत्व में मामले की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही सभी तथ्य सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed