फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Female sub-inspector creates a scene on a MEMU train, alleging molestation; train held up for 46 minutes.

Kanpur News: छेड़छाड़ का आरोप लगा मेमू में महिला दरोगा का हंगामा, 46 मिनट रोकनी पड़ी ट्रेन

Sun, 18 Oct 2026 02:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Female sub-inspector creates a scene on a MEMU train, alleging molestation; train held up for 46 minutes.
कानपुर। झांसी-कानपुर मेमू में शनिवार को महिला दरोगा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाकर हंगामा किया। दो बार चेन पुलिंग की। ट्रेन रुकने पर वह इंजन के केबिन तक पहुंच गईं और पुलिस बुलाने की मांग करने लगीं। इससे मेमू झांसी के एरच रोड स्टेशन पर करीब 46 मिनट तक खड़ी रही। हालांकि, जीआरपी ने छेड़छाड़ की बात से इन्कार करते हुए सीट का विवाद बताया है।
विज्ञापन

बताया गया कि महिला दरोगा अपने दो बच्चों के साथ ससुराल जा रही थीं। उन्हें एरच रोड स्टेशन पर उतरना था। इस दौरान सहयात्री से विवाद होने पर उन्होंने छेड़छाड़ का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर मोंठ आरपीएफ के जवान एरच रोड स्टेशन पहुंचे। मोंठ आरपीएफ चौकी प्रभारी के मुताबिक महिला दरोगा ने लिखित शिकायत नहीं की है। वह जीआरपी उरई या कानपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराने की बात कहकर परिजन के साथ चली गईं। वहीं, जीआरपी उरई के थाना प्रभारी हेमंत सोलंकी ने छेड़छाड़ के आरोप से इन्कार किया। उन्होंने बताया कि विवाद सीट को लेकर हुआ था। महिला दरोगा लखीमपुर खीरी में तैनात हैं। ट्रेन खड़ी होने के कारण यात्रियों को करीब 46 मिनट तक परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर, कानपुर जीआरपी के थाना प्रभारी ओम नारायण सिंह ने बताया कि इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed