{"_id":"5f8dc38e8ebc3e9bff7e14ba","slug":"female-soldier-murdered-his-partner-on-refusal-to-marry","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इटावा: शादी से इनकार पर महिला सिपाही ने की थी साथी की हत्या, तीन बहनों सहित पांच लोगों ने वारदात को दिया था अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: शादी से इनकार पर महिला सिपाही ने की थी साथी की हत्या, तीन बहनों सहित पांच लोगों ने वारदात को दिया था अंजाम
Mon, 19 Oct 2020 10:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
इटावा में एसओजी व थाना लवेदी पुलिस की संयुक्त टीम ने मथुरा के अयोध्या रामजन्मभूमि थाने में तैनात सिपाही योगेश चौहान की हत्या का खुलासा कर दिया है। सिपाही का शव लवेदी थाना क्षेत्र के डबहा गांव के पास आठ अक्तूबर को मिला था।
पुलिस के मुताबिक अयोध्या के राम जन्मभूमि थाने में तैनात सिपाही योगेश चौहान की हत्या उसी के थाने में तैनात महिला सिपाही मंदाकिनी उर्फ संगीता ने अपनी दो सगी बहनों व दो अन्य लोगों के साथ मिलकर की। बताया कि शादी का प्रस्ताव ठुकराने के कारण उसकी हत्या की गई।
पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त हथियार, एक कार, मृतक के कपड़े व एक तमंचा बरामद किया है। आरोपियों की निशानदेही पर मृतक के जले हुए कपड़े, जूते, पुलिस का आईकार्ड व आधार कार्ड भी बरामद किया है।
विज्ञापन
आठ अक्तूबर को थाना लवेदी क्षेत्र के डबहा गांव में नहर में एक युवक का अर्धनग्न शव मिला था। अगले दिन उसकी शिनाख्त सुनील चौहान पुत्र मुकेश चौहान निवासी बालाजीपुरम जनपद मथुरा ने अपने भाई योगेश चौहान के रूप में की थी।

Trending Videos
उन्होंने बताया था कि योगेश बतौर सिपाही अयोध्या जिले के राम जन्मभूमि थाने में तैनात था। योगेश सात अक्तूबर को सात दिन का अवकाश लेकर अयोध्या से चला था। शाम सात बजे लखनऊ और लगभग 10 बजे औरैया में था। उसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया था।
लवेदी में आठ अक्तूबर को शव मिलने की जानकारी पर भाई ने आकर शिनाख्त की। नौ अक्तूबर को रामजन्भूमि थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई। बाद में लवेदी थाना में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुनील ने छह लोगों को आरोपी बनाया था।
एसएसपी आकाश तोमर ने एसओजी व थाना लवेदी पुलिस की दो टीमें गठित की जिसने 19 अक्तूबर सोमवार को हत्या का अनावरण किया। पुलिस ने तीन सगी बहनों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि मथुरा निवासी योगेश चौहान व मंदाकिनी उर्फ संगीता पुत्री सुल्तान सिंह निवासी बहादुरपुर थाना लवेदी अयोध्या के थाना रामजन्मभूमि में आरक्षी पद पर तैनात थे। दोनों आपस में बात करते थे।
इसके बाद मंदाकिनी योगेश से शादी करना चाहती थी, लेकिन योगेश ने शादी से मना कर दिया था। मंदाकिनी ने जनपद मथुरा में तैनात अपनी बड़ी बहन हेड कांस्टेबल मीना देवी व गांव में रह रही बड़ी बहन ममता उर्फ तमशा को बताया कि वह योगेश से शादी करना चाहती है, लेकिन योगेश शादी करने से मना कर रहा है।
इस पर मीना व ममता ने योगेश को कई बार फोन करके शादी के लिए राजी करने का प्रयास किया, लेकिन उसने मना कर दिया। मीना ने अपनी बहन ममता व उसके प्रेमी विनोद शर्मा पुत्र स्व. विजय सिंह व महेश चौधरी पुत्र स्व. सौदान सिंह निवासी ग्राम दूधाधारी थाना जमुनापार जनपद मथुरा को एक लाख रुपये का प्रलोभन देकर हत्या की साजिश बनाई। इसके लिए एडवांस में 10 हजार रुपये दिए थे।