फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Female labour died in Hardoi

हरदोई: भट्ठा मजदूर महिला पर चढ़ा ट्रैक्टर, दर्दनाक मौत, चालक फरार

Thu, 04 Mar 2021 04:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 04 Mar 2021 04:09 PM IST
विज्ञापन
Female labour died in Hardoi
रोती-बिलखती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले के भरावन थानाक्षेत्र में अतरौली के ग्राम गड़रियाखेड़ा स्थित जगरानी ईंट भट्ठा पर चिमनी के अंदर ट्रैक्टर बैक करते समय दर्दनाक हादसा हुआ। यहां ट्रैक्टर चढ़ने से अधेड़ महिला की मौत हो गई। मौके पर चालक ट्रॉली छोड़ ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार ग्राम सांडा दखिलौल मजरा गड़रियाखेडा निवासी कमला (55) पत्नी मंगू गांव स्थित ही जगरानी ब्रिक फील्ड पर मजदूरी करती थी। रोज की भांति गुरुवार को कमला भट्ठे पर मजदूरी करने गई थी। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे कमला चिमनी के किनारे कच्ची ईंट लगा रही थी, उसी समय ट्रैक्टर ट्रॉली पर कच्ची 4 हजार ईंट लेकर ड्राइवर सुशील पहुंच गया।
विज्ञापन


ट्रैक्टर बैक करने के दौरान पीछे खड़ी महिला मजदूर कमला के ऊपर से ट्राली का पिछला पहिया गुजर गया। जिससे कमला की मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर सुशील ने आनन-फानन में ट्राली को ट्रैक्टर से अलग करते हुए ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। मृतका के पति मंगू ने बताया कि दो पुत्रियां हैं जिसमें एक मूकबधिर है। थाना प्रभारी सोनू राजौरा ने बताया कि भट्ठा मोलहे प्रसाद लोधी का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed