फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Female judge received threatening letter Case registered against unknown person on judge complaint in banda

Female Judge: फिर चर्चा में इच्छामृत्यु मांगने वाली महिला जज... जानें अब किस वजह से सुर्खियों में आईं

Mon, 01 Apr 2024 11:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 01 Apr 2024 11:35 AM IST
सार

बांदा की महिला जिला जज एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार उन्हें धमकी भरा पत्र मिला है। जज की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
Female judge received threatening letter Case registered against unknown person on judge complaint in banda
Female judge - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यायिक अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर चर्चा में आईं महिला जज ने इस बार धमकी भरा पत्र मिलने की शिकायत की है। शहर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि आरोपी का पता लगाने के लिए संबंधित पोस्ट ऑफिस के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे। जिले में तैनात एक महिला जज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके आवास पर 28 मार्च को पंजीकृत डाक से धमकी भरा पत्र आया है। 
विज्ञापन


पत्र आरएन उपाध्याय नामक व्यक्ति की ओर से भेजा जाना बताया गया है। लिफाफे पर मोबाइल नंबर 9415802371 भी लिखा है। महिला जज ने आशंका जताते हुए तहरीर में तीन लोगों के नाम देकर कहा है कि पत्र भेजने की साजिश में ये भी शामिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने तहरीर में यह भी उल्लेख किया है कि उनके प्रार्थना पत्र पर उच्च न्यायालय के माध्यम से यौन उत्पीड़न की जांच की जा रही है। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि महिला जज की तहरीर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

यह था यौन उत्पीड़न का मामला
महिला जज ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की थी। करीब चार माह पूर्व सोशल मीडिया में यह पत्र वायरल हुआ था। हालांकि इसकी पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। पत्र में बाराबंकी जिले में तैनाती के दौरान एक न्यायिक अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। 

 

इसकी जांच अभी भी जारी है। मामला चर्चा में आने के बाद जज की सुरक्षा में दो महिला सिपाहियों समेत तीन पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। पत्र में महिला जज ने इंसाफ न मिलने का जिक्र करते हुए काफी हताशा भी जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed