फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Female census officer mistreated, attempt to tear register

Kanpur News: महिला जनगणना अधिकारी से अभद्रता, रजिस्टर फाड़ने की कोशिश

Fri, 29 May 2026 01:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Female census officer mistreated, attempt to tear register
- मुस्लिम इलाके में पहुंची थीं महिला अधिकारी, लोगों ने घेरा, अन्य अधिकारी पुलिस लेकर पहुंचे तब निकल सकीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर। रावतपुर थाना क्षेत्र के रोशन नगर में जनगणना करने पहुंची महिला अधिकारी से लोगों ने अभद्रता कर दी। महिला ने विरोध किया तो सभी ने उसे घेर लिया। वह मोबाइल निकाल वीडियो बनाने लगीं तो मोबाइल और रजिस्टर छीन लिया। रजिस्टर फाड़ने की कोशिश की। महिला अधिकारी के साथ में मौजूद बेटे ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। वे पुलिस लेकर घटना स्थल पर पहुंचे तब महिला अधिकारी उनके बीच से निकल सकीं।

कल्याणपुर खुर्द निवासी रेखा गौतम बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में कार्यरत हैं। वर्तमान में उनकी जनगणना में ड्यूटी लगी हुई है। रेखा के मुताबिक दिन में तेज धूप होने के चलते अधिकारी शाम को जनगणना करने पहुंच रहे हैं। वह भी बुधवार शाम बेटे नमन के साथ रोशननगर इलाके में जनगणना करने पहुचीं। एक घर से कुछ लोग बाहर आए। उनसे परिवार के लोगों के नाम पूछे तो सभी भड़क गए। अभद्रता करते हुए आसपास के लोगों संग मिलकर घेर लिया। रावतपुर एसओ कमलेश राय ने बताया कि जनगणना में कुछ लोगों ने विवाद किया था। हालांकि रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed