{"_id":"5dc1b4308ebc3e5b17039af8","slug":"fearing-the-police-the-father-of-the-killer-gave-his-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पत्नी की हत्या कर फरार है बेटा, पुलिस के डर से हत्यारोपी के पिता ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पत्नी की हत्या कर फरार है बेटा, पुलिस के डर से हत्यारोपी के पिता ने दे दी जान
Tue, 05 Nov 2019 11:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में बिधनू थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में पुलिस की यातनाओं के डर से हत्यारोपी के पिता रामशंकर मिश्र (70) ने सोमवार रात को फांसी लगा ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
दुर्जनपुर निवासी मंदिर के पुजारी रमाशंकर मिश्र का बेटा कुलदीप मिश्रा उर्फ पूती 28 अक्तूबर की रात अपनी दूसरी पत्नी सीमा सिंह (30) की हत्या कर शव गांव किनारे फेंककर भाग गया था। पुलिस ने जांच में कुलदीप को हत्यारोपी बनाया था।
आरोपी के फरार होने के चलते 30 अक्तूबर को पूछताछ के लिए उसके पिता व छोटे भाई जगदीप को थाने लाया गया। परिजनों का आरोप है कि थाने में रमाशंकर के सामने जगदीप को थर्ड डिग्री दी गई। पट्टे से पीटा और प्लास से नाखून निकाले।
विज्ञापन
पुलिस की यातनाओं को देखकर रमाशंकर दहशत में आ गए। ग्रामीणों के दबाव बनाने पर पुलिस ने एक नवंबर को रमाशंकर को छोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस के डर से सोमवार रात रमाशंकर ने घर के बाहर पेड़ पर रस्सी से फांसी लगा ली। परिजनों के मुताबिक पूछताछ के दौरान पुलिस कर्मी उन्हें अपमानित करते थे। पत्नी को भी थाने लाने की बात कही थी। इससे भी वे तनाव में थे।