फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fear of murder of woman in illicit relationship in Farrukhabad, The killers burned their faces to hide their i

अवैध संबंध में हत्या, चेहरा भी जलाया: एक सप्ताह पहले गला घोंटकर मारा, सड़ने-गलने लगा था शव, जानें पूरा मामला

Sat, 02 Dec 2023 06:10 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 02 Dec 2023 06:10 AM IST
सार

Farrukhabad Crime: सूत्रों के मुताबिक महिला की एक सप्ताह पहले गला घोंटकर हत्या की गई है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाकर सुरक्षित की गई। मायके व ससुराल पक्ष के लोग शाम तक पोस्टमार्टम हाउस में नहीं पहुंचे। थाना पुलिस ने परिजनों को कई बार सूचना दी। देर रात पहुंचे परिजनों को शव सुपुर्दगी में दिया गया।

विज्ञापन
Fear of murder of woman in illicit relationship in Farrukhabad, The killers burned their faces to hide their i
रोते बिलखते परिजन और मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में महिला की हत्या अवैध संबंध के चलते हुई है। पुलिस की पूछताछ में बताया गया कि वह खुद ही घर से निकलकर किसी के बुलाने पर गई थी। इसके बाद फैजबाग पहुंची। उधर, आठ दिन पूर्व हुई हत्या के बाद शव सड़ने लगा था।

विज्ञापन

हत्यारोपियों ने उसकी पहचान छिपाने के लिए चेहरे को जला दिया। घटनास्थल के पास पुलिस को कायमगंज के एक ज्वेलर्स का पर्स मिला। पुलिस ने सराफा से संपर्क साधा, लेकिन वह महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका। गांव में महिला की हत्या की जानकारी पर परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन

सांत्वना देने के लिए घर पर लोगों की भीड़ लगी थी। मृतका के बच्चे बार-बार बिलख रहे थे। बड़ी बहन उन्हें दिलासा दे रही थी। मृतका का पति मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। बड़ा पुत्र फोटोग्राफी करता है। मृतका के एक 19 वर्षीय, 15 वर्षीय, 12 वर्षीय पुत्रियां व दो बेटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ने के खेत में मिला महिला का शव
बता दें कि कोतवाली क्षेत्र में आठ दिन पूर्व लापता हुई महिला का क्षत विक्षत शव गुरुवार देर रात नग्न हालत में फैजबाग पशु चिकित्सालय के पीछे गन्ने के खेत में मिला। महिला का चेहरा जला था। पुलिस ने गुमशुदगी को हत्या के मुकदमे में तरमीम कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

28 नवंबर को दर्ज की गई थी गुमशुदगी
कायमगंज के गांव प्रेमनगर निवासी दयाराम जाटव की पत्नी सगुना देवी (44) 22 नवंबर की सुबह 10 बजे घर से कहीं चलीं गईं। देर शाम तक वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। पति दयाराम ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने 28 नवंबर को उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली।

शव से आ रही थी बदबू, जला हुआ था चेहरा
गुरुवार देर रात पुलिस को फैजबाग पशु चिकित्सालय के पीछे गन्ने के खेत में महिला का नग्न हालत में क्षत-विक्षत शव मिला। शव से बदबू आ रही थी। चेहरा जला हुआ था। इससे पहचान होना मुश्किल हो रहा था। सूचना पर पहुंची यूपी 112 के दीवान ने गाड़ी से एक कंबल निकालकर शव पर डाल दिया।

पॉलिश व बिछुए देखकर पहचान कर ली
पुलिस को गांव प्रेमनगर की महिला होने का जब सुराग मिला, तो परतें खुलतीं चली गईं। लापता महिला के परिजनों को बुलाया गया। महिला के पति दयाराम व बेटी चांदनी ने नाखून पॉलिश व बिछुए देखकर पहचान कर ली। एसपी विकास कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया।

परिवार में छा गया मातम
रात भर सीओ सोहराब आलम, इंस्पेक्टर रामौतार, एसओ शमसाबाद मामले की खोजबीन में लगे रहे। गांव में सगुना देवी की हत्या की जानकारी पर परिवार में मातम छा गया। घर पर लोगों की भीड़ लगी थी। छोटे-छोटे बच्चे बार-बार बिलख रहे थे। बड़ी बहन उन्हें दिलासा दे रही थी। सगुना देवी के पति दयाराम मजदूरी करते हैं।

अवैध संबंधों में महिला की हत्या की आशंका
सगुना देवी की हत्या के मामले में यह माना जा रहा है कि उनकी हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई है। बताया जा रहा कि वे खुद ही घर से निकलकर किसी के बुलाने पर गई थीं। इसके बाद फैजबाग पहुंची। फिर उन्हें ले जाने वालों ने हत्या कर दी। सर्विलांस से सगुना के मोबाइल नंबर की डिटेल निकालने पर कई तथ्य उजागर हुए हैं।

महिला की एक सप्ताह पहले गला घोंटकर की गई हत्या
आठ दिन से लापता महिला शव मिलने के मामले में नया तथ्य सामने आया है। महिला की एक सप्ताह पहले गला घोटकर हत्या की गई। वीडियोग्राफी के साथ तीन डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाकर सुरक्षित की गई है।

वीडियोग्राफी के साथ तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला (44) 22 नवंबर को लापता हो गई थी। गुरुवार की रात महिला का शव फैजबाग पशु स्वास्थ्य केंद्र के पीछे मिला था। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। तीन डॉक्टरों के पैनल में डॉ. विकास पटेल, डॉ. सौरभ कटियार, डॉ. शशि कटियार ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया।

परिजनों को शव सुपुर्दगी में दिया गया
सूत्रों के मुताबिक महिला की एक सप्ताह पहले गला घोंटकर हत्या की गई है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाकर सुरक्षित की गई। मायके व ससुराल पक्ष के लोग शाम तक पोस्टमार्टम हाउस में नहीं पहुंचे। थाना पुलिस ने परिजनों को कई बार सूचना दी। देर रात पहुंचे परिजनों को शव सुपुर्दगी में दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed