फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fear of Corona: Omicron threat even in rural areas, half incomplete staff in CHC, not even flu corner

कोरोना का खौफ: ग्रामीण क्षेत्रों में भी ओमिक्रॉन का खतरा, सीएचसी में आधा अधूरा स्टाफ, फ्लू कॉर्नर तक नहीं

Fri, 07 Jan 2022 12:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 07 Jan 2022 12:16 PM IST
सार

कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक की जानकारी के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में इससे बचाव की तैयारियां आधी अधूरी हैं। सीएचसी में आधा अधूरा स्टाफ है। वहीं कई जगहों पर फ्लू कॉर्नर तक नहीं बनाया गया है।

विज्ञापन
Fear of Corona: Omicron threat even in rural areas, half incomplete staff in CHC, not even flu corner
कोरोना के मामलों में आई तेजी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कानपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना के साथ ओमिक्रॉन फैलने का खतरा पैदा हो गया है। विदेश से लौटने वाली दो युवतियों में ओमिक्रॉन संक्रमण मिलने के बाद नगरीय क्षेत्रों में सतर्कता बरती जा रही है, लेकिन ग्रामीण इलाकों की व्यवस्था में बहुत अधिक बदलाव नहीं आया है। सीएचसी पर व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


कई सीएचसी पर बी फार्मा करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्लू कॉर्नर की जिम्मेदारी दी गई है और कहीं फ्लू कॉर्नर ही नहीं हैं। हैलट की ओपीडी में अधिकांश आसपास के ग्रामीण इलाकों के रोगी आते हैं। ओपीडी में लिए जाने वाले सैंपलों में लगातार पॉजिटिव निकल रहे हैं। जीनोम सीक्वेंसिंग जांच की व्यवस्था न होने से संक्रमितों की रिपोर्ट तुरंत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


बाहर से शहर आने वाले यात्रियों पर सात दिन तक निगाह रखी जा रही है, लेकिन मुंबई और दिल्ली से आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। अधिकांश संक्रमितों में लक्षण नहीं हैं लेकिन वे दूसरों को संक्रमण दे सकते हैं। इसके अलावा सीएचसी पर ढंग से व्यवस्था नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटमपुर और बिल्हौर में ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट चालू हो गए हैं, लेकिन जांच की व्यवस्था नहीं हो पाई है। दूसरी लहर में कोरोना के लक्षण वालों के लिए अलग से होल्डिंग एरिया की व्यवस्था करने के लिए कहा गया था, लेकिन सभी केंद्रों पर व्यवस्था नहीं है। यह भी कहा जा रहा है कि हैलट तथा दूसरे अस्पतालों में कोविड गाइडलाइन का ढंग से पालन न किए जाने के कारण संक्रमण फैल रहा है।


हैलट ओपीडी में आने वाले संक्रमित रोगियों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग नहीं हो पाई है। अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. जीके मिश्रा ने बताया कि जिलों को निर्देश जारी किया गया है कि अपने स्तर पर स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed