फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Father who killed son-daughter-in-law confessed to the crime

बेटे-बहू को दर्दनाक मौत देने वाले पिता का कबूलनामा: जमीन कब्जाने और खाना न देने पर उतारा था मौत के घाट

Mon, 26 Jun 2023 11:59 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 26 Jun 2023 11:59 AM IST
सार

Banda News: यूपी के बांदा जिले में दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पिता ने जुर्म कबूल कर लिया है। कहा कि जमीन कब्जाने और खाना न देने पर बहू-बेटे की हत्या की थी।

विज्ञापन
Father who killed son-daughter-in-law confessed to the crime
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी पिता देशराज राजपूत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में बेटे-बहू खाने को नहीं देते थे। जमीन पर भी कब्जा कर रखा था। पत्नी भी उनका साथ देती थी। इसलिए आवेश में आकर बेटे-बहू की सोते समय कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। यह बात आरोपी ने पुलिस से कही है। हत्यारोपी को पुलिस ने रविवार को पन्ना जिले के अजयगढ़ जंगल से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में खुलासा करते हुए एएसपी लक्ष्मी निवासी मिश्र और सीओ नितिन कुमार ने बताया कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बरसड़ा मानपुर गांव में 13 जून की रात मन्नूलाल राजपूत और उसकी पत्नी चुन्नी देवी की सोते समय पिता देशराज राजपूत ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से वह फरार था। पुलिस ने उसे रविवार को मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ के जंगल से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में देशराज ने बताया कि उसकी पूरी 16 बीघा जमीन पर बेटे और बहू ने कब्जा कर रखा था।

विज्ञापन

वह जमीन बेचना चाहता था। बेटे-बहू उसे खाने को भी नहीं देते थे। उसे अलग खाना बनाना पड़ता था। पत्नी भी उनका साथ देती थी। आला कत्ल कुल्हाड़ी केन कैनाल भड़ेहा के पास झाड़ियों में छिपाकर फरार हो गया था। पुलिस ने आला कत्ल बरामद कर लिया है।

बरकोला गांव में दो युवकों ने पकड़ा
नरैनी कोतवाली पुलिस हत्यारोपी देशराज राजपूत को अजयगढ़ के जंगल से गिरफ्तार करने का दावा कर रही हो, जबकि चर्चा यह है कि उसको वहां के युवकों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा। बताया जाता है कि रविवार की सुबह मध्य प्रदेश के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के बरकौला गांव में एक व्यक्ति पीले रंग का झोला लिए घूमता दिखा। ग्रामीणों को देखकर वह मध्य प्रदेश के गांव भानपुर की ओर भागने लगा। युवकों ने पीछा कर पकड़ लिया और हाथों को पीछे रस्सी से बांध दिया।
विज्ञापन

पूछताछ में अपना नाम देशराज राजपूत निवासी बरसड़ा मानपुर गांव बताया। युवकों ने मध्य प्रदेश डायल-100 पुलिस को फोन किया। मामला उत्तर प्रदेश का होने पर मध्य प्रदेश पुलिस ने कॉल ट्रांसफर कर दी। थोड़ी देर बाद करतल पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गई और हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। करतल पुलिस ने आरोपी को पकड़ने वाले युवक बलराम, विजय निवासी बरकोला को 200 रुपये इनाम भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed