फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Father stabbed with knives in protest against daughters molestation, daughters said in panic, accused used to

Auraiya: पिता पर जानलेवा हमला...चाकूओं से गोदा, दहशत में बेटियां बोलीं- आरोपी देता था धमकियां, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 06 Jul 2023 11:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 06 Jul 2023 11:49 AM IST
सार

Auraiya Crime: फूटाकुआं में एक पिता को छेड़छाड़ का विरोध करने पर तीन युवकों ने दिन दहाड़े चाकुओं से गोदकर मरणासन्न कर दिया। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
Father stabbed with knives in protest against daughters molestation, daughters said in panic, accused used to
auraiya crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में फूटाकुआं के पास एक क्लीनिक पर युवक पर चाकुओं से किए गए हमले के मामले में पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं देर शाम पुलिस ने मुख्य आरोपी कबीरम को गिरफ्तार कर चाकू बरामद कर ली है।

विज्ञापन

घायल की पत्नी ने कोतवाली में कबीरम, सुंदरम, विनय व अरविंद निवासी शाहपुर तुमरिया के खिलाफ पति पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि गांव में लगातार चोरियां हो रही थी। इसको लेकर गांव के कुछ लोगों के साथ पति भी एक जुलाई को घर के बाहर संदिग्ध लोगों पर नजर बनाए हुए थे।
विज्ञापन

इसी बीच कबीरम संदिग्ध हालात में घूमता दिखा, तो पुलिस को सूचना देकर उसे पकड़वा दिया था। इसके बाद से कबीरम व उसके परिवार के लोग रंजिश मान रहे थे। लगातार परिवार व उसके पति को धमकियां दी जा रही थी। बुधवार सुबह 11 बजे क्लीनिक पहुंच कर पति पर चाकुओं से हमलाकर मरणासन्न कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, चाकू भी बरामद
सीओ अजीतमल भरत पासवान ने बताया कि मुख्य आरोपी कबीरम को गिरफ्तार किया गया है। वहीं उसके पास से वारदात में प्रयोग की गई चाकू भी बरामद कर ली गई है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। मुख्य आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

घायल के शरीर पर मिले गोदने के 10 निशान
हमलावर ने क्लीनिक पर मौजूद युवक पर सरेआम चाकुओं से हमलाकर क्षेत्र में दहशत फैला दी। घायल के शरीर पर गर्दन से लेकर पेट तक करीब ने 10 वार किए गए थे। इस बात का उल्लेख पत्नी ने पुलिस को दी गई तहरीर में भी उल्लेख किया है। घायल का सैफई में इलाज चल रहा है। जहां पर हालत नाजुक बताई जा रही है।

पिता पर हमले के बाद दहशत में बेटियां
पिता पर सरेआम चाकुओं से हमला होने के बाद दोने बेटियां व परिवार दहशत में है। परिवार के लोगों ने पुलिस पर देर से कार्रवाई करने का आरोप लगाया। साथ ही अब सुरक्षा की मांग की है। बेटियों ने बताया कि कबीरम उन्हें, भाई व परिवार को धमकियां देता था। इस बात की शिकायत करने पर भी अंजाम भुगतने के लिए कहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed