फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   father said and the elder brother fires three bullets in the chest of the younger brother

पिता ने बोला तो बड़े भाई ने छोटे भाई के सीने में उतारी तीन गोलियां, धायं-धायं की आवाज से फैली दहशत

Tue, 24 Dec 2019 07:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 24 Dec 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
father said and the elder brother fires three bullets in the chest of the younger brother
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
हरदोई में संडीला कोतवाली क्षेत्र के मगरा अटसलिया गांव में सोमवार रात संपत्ति के विवाद में पिता के कहने पर बड़े भाई ने लाइसेंसी रिवाल्वर से तीन गोलियां मारकर छोटे भाई की हत्या कर दी। मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी ससुर और जेठ के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मगरा अटसलिया निवासी पूर्व प्रधान उदयप्रताप सिंह के दो पुत्रों आलोक सिंह उर्फ चंदन और शिवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ वंदन (30) के बीच पुश्तैनी संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार रात पूर्व प्रधान उदयप्रताप सिंह बड़े पुत्र आलोक सिंह के साथ शराब के नशे में घर पहुंचे।
विज्ञापन


इसी दौरान वहां मौजूद शिवेंद्र के साथ आलोक ने संपत्ति के बारे में बात की तो विवाद बढ़ गया। उदयप्रताप ने गुस्से में बड़े पुत्र से शिवेंद्र को गोली मारने को कहा। इस पर आलोक ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से शिवेंद्र को तीन गोलियां मार दीं। सीने पर गोली लगने से शिवेंद्र वहीं गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलियों की आवाज सुनकर शिवेंद्र की पत्नी नीशू दौड़ते हुए बाहर आई और शोर मचाया। इस दौरान आलोक पिता उदय के साथ भाग गया। पड़ोसियों की मदद से नीशू पति शिवेंद्र को लेकर संडीला के प्राइवेट अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि नीशू की तहरीर पर उदय प्रताप और भाई आलोक सिंह के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed