फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Father's son dies due to current in kannauj

कन्नौज: हैंडपंप ठीक करते समय एचटी लाइन से छू गई सरिया, करंट की चपेट में आकर पिता-पुत्र की मौत

Fri, 22 Nov 2019 12:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 22 Nov 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
Father's son dies due to current in kannauj
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में गुरुवार रात हैंडपंप सही करते समय पाइप हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे पिता-पुत्र झुलस गए। परिजनों ने इन्हें सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में एक साथ दो मौतों से कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फर्रुखाबाद के ग्राम गदनपुर तुर्रा निवासी श्रीश चंद्र मिश्रा (50) पुत्र देवीसहाय गुरुवार देर रात बेटे तुलसीराम (21) के साथ अपने दरवाजे पर लगे हैंडपंप को सही कर रहे थे। यह हैंडपंप से निकले पाइप को ऊपर उठाने लगे।
विज्ञापन

तभी पाइप ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे पिता-पुत्र गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने इन्हें नगला दिलू स्थित सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घर में एक साथ दो मौतों से कोहराम मच गया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। श्रीश चंद्र के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा हरिओम  है। गांव में एक ही परिवार में दो मौतों से मातम छाया रहा। पुलिस ने पिता-पुत्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  पिता-पुत्र की मौत ने गांव के लोगों को झकझोर कर रख दिया। गांव में मातम पसरा रहा। हादसे के बाद गांव के कई घरों में चूल्हे नहीं जले।

लेटने के बाद हैंडपंप को सही करने गए थे श्रीश चंद्र
गदनपुर तुर्रा निवासी श्रीश चंद्र के दरवाजे पर लगा हैंडपंप खराब हो गया था। इससे पेयजल समस्या गहरा गई थी। गुरुवार शाम को खाना खाकर वह लेट गए। बेटा तुलसीराम भी सोने के लिए कमरे में चला गया। अचानक श्रीश चंद्र उठे। वह हैंडपंप को सही करने के लिए खोलने लगे। पाइप निकालने का समय आया तो उन्होंने बेटे तुलसीराम को आवाज दी। पाइप निकालते समय वह हाईटेंशन लाइन से छू गए। इससे हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed