{"_id":"68111a560fa4805acc015bde","slug":"father-riding-a-tractor-dies-after-being-hit-by-a-dumper-son-critical-etawa-news-c-216-1-etw1005-124586-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर सवार पिता की मौत, पुत्र गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर सवार पिता की मौत, पुत्र गंभीर
विज्ञापन
जसवंतनगर। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार पिता की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल पुत्र को सैफई के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
सोमवार देर शाम अशोक (58) और उनका पुत्र अंशुल (38) निवासी ग्राम हैवरा थाना सैफई जसवंतनगर मंडी में ट्रैक्टर से गेहूं बेचने आए थे। शाम को पिता-पुत्र हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप से ट्रैक्टर में डीजल भरवाकर लौट रहे थे। भावलपुर के सामने के विपरीत दिशा में डिवाइडर पार कर आगरा से इटावा जाने वाली सड़क पर जा रहे थे।
सड़क पार करते समय आगरा की तरफ से आ रहे डंपर ने ट्रैक्टर में जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर सवार किसान अशोक और उसका पुत्र अंशुल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों गंभीर घायलों को इलाज हेतु सैफई ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया। रास्ते में ही किसान अशोक ने दम तोड़ दिया। उपनिरीक्षक शिव शंकर सिंह ने बताया कि पुत्र की हालत नाजुक बनी हुई है। चालक डंपर समेत मौके से भाग निकला। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि डंपर चालक की तलाश की जा रही है।