फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Father returning after giving daughter marriage card dies in accident

बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर: बेटी के निकाह का कार्ड देकर लौट रहे पिता की हादसे में मौत, मचा कोहराम

Sat, 24 Feb 2024 05:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 24 Feb 2024 05:51 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बेटी के निकाह का कार्ड देकर लौट रहे पिता की मौत हो गई।

विज्ञापन
Father returning after giving daughter marriage card dies in accident
अनीस की फाइल फोटो व बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में ससुराल में बेटी के निकाह का कार्ड देकर लौट रहे बाइक सवार पिता को सांडी रोड पर ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में उनकी मौत हो गई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के दुर्गागंज निवासी अनीस (52) गांव में ही मकान में कपड़े सिलने का काम करते थे। उनकी पुत्री आसमीन का निकाह 21 अप्रैल को होना है। निकाह का कार्ड देने के लिए अनीस शनिवार को अपनी ससुराल कुर्रिया गए थे। दिन में लगभग 11 बजे बाइक से वापस अपने गांव जा रहे थे।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-सांडी रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में अनीस की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव जिला अस्पताल की मॉर्चरी में भिजवाया और परिजनों को भी सूचना दी। अस्पताल पहुंचे परिजन शव देखकर बिलख पड़े। मृतक के परिवार में पत्नी असगरी, पांच पुत्र और दो पुत्रियां हैं। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


कटकर गिरे पैर, एक खोजे भी नहीं मिला
दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार अनीस के दोनों पैर कट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पैर तो खोजकर शव के साथ भिजवाया, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी अनीस का दूसरा पैर मिला ही नहीं। शव हटने के बाद भी काफी देर तक पुलिस कर्मियों ने दूसरे पैर की तलाश की, लेकिन पैर नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed