{"_id":"5ee63b8c8ebc3e42e6731634","slug":"father-refuses-to-marry-after-seeing-the-groom-in-fatehpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: नाबालिग लड़की को लेने आए लड़के वाले पिटे, पिता ने दूल्हे को देख किया मना, कार तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: नाबालिग लड़की को लेने आए लड़के वाले पिटे, पिता ने दूल्हे को देख किया मना, कार तोड़ी
Sun, 14 Jun 2020 08:38 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 14 Jun 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर जिले के खागा में शादी की बातचीत के दौरान अचानक लड़की को लेने खुर्जा से खागा पहुंचे पांच लोगों को लड़की वालों ने पीट डाला। इसमें दूल्हा भी था। जिस कार से आए थे उसमें भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस के पहुंचने पर लड़के वाले भाग निकले।
खागा कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सोहन में शनिवार रात बुलंदशहर के खुर्जा से शादी की बातचीत करने लड़के समेत पांच लोग इनोवा कार से पहुंचे। इन पांचों में दूल्हा और बिचौलिया भी था। लड़की के पिता की शादी के लिए फोन पर ही बातचीत हुई थी। लड़की के पिता ने जब लड़का देखा तो उन्हें पसंद नहीं आया।
उन्होंने लड़की को नाबालिग बताकर शादी से मना कर दिया। इधर, लड़कों वालों ने लड़की साथ भेजने की बात कही। इससे दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। गांव के लोग भी वहां आ गए। बात बिगड़ी तो ग्रामीणों ने लड़के वालों को पीटना शुरू कर दिया। कार में भी तोड़फोड़ की। इससे भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
गांव में मारपीट की खबर पर पुलिस पहुंची और दो लोगों को पकड़कर ले आई। पुलिस को देख लड़के वाले भाग निकले। कोतवाली प्रभारी गंगा प्रसाद यादव ने बताया कि लड़की की उम्र कम होने पर झगड़ा हुआ था। तहरीर मांगी गई है। देर शाम तक शिकायत करने कोई नहीं आया था।