{"_id":"6547a08ab3b8bb000b01f462","slug":"father-raped-13-year-old-daughter-innocent-girl-remained-in-pain-for-four-days-accused-sent-to-jail-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: 13 साल की बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म, चार दिन मासूम दबाए रहीं दर्द, आरोपी भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: 13 साल की बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म, चार दिन मासूम दबाए रहीं दर्द, आरोपी भेजा गया जेल
Sun, 05 Nov 2023 07:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 05 Nov 2023 07:33 PM IST
सार
Auraiya News: थानाध्यक्ष रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी पति पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया जिले में अछल्दा थाना क्षेत्र के एक गांव में कलयुगी पिता ने अपनी 13 साल की बेटी के साथ शराब के नशे में दुष्कर्म किया। चार दिन तक बेटी इस पाप को छिपाए रखा। वहीं शनिवार को रोते हुए अपनी मां को पूरी घटना बताई। मां बेटी को लेकर थाना पहुंची। तहरीर देते हुए पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
पीड़ित मां ने बताया कि 30 अक्तूबर की रात वह अपने कमरे में सो रही थी। बगल के कमरे में बेटी लेटी थी। रात में पति नंदराम शराब के नशे में घर पहुंचा। रात साढ़े 12 बजे के करीब नंदराम बेटी के कमरे में गया। जहां बेटी के साथ दुष्कर्म किया। शनिवार को महिला संबंधी दिक्कत होने पर बेटी ने पूरी घटना मां को बताई। शनिवार को मां बेटी को लेकर थाना पहुंची।
विज्ञापन
वहीं नाबालिग का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। वरिष्ठ एसएसआई शंभूनाथ रविवार को आरोपी नंदराम को घर से गिरफ्तार किया। थाने में पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश करते हुए आरोपी को जेल भेजा गया। थानाध्यक्ष रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी पति पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन